सिंध के थार से आने वाले राहुल देव बने पाकिस्‍तान एयरफोर्स के पहले हिंदू पायलट

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान में बसे हिंदुओं के लिए उस समय एक गौरवशाली पल आया जब सिंध प्रांत के थारपारकर के राहुल देव को एयरफोर्स के लिए चुना गया। राहुल देव पाकिस्‍तान एयरफोर्स (पीएएफ) के साथ बतौर जनरल ड्यूटी पायलट (जीडीपी) ऑफिसर के तौर पर जुड़े हैं। थारपारकर सिंध प्रांत का सबसे बड़ा जिला है और इसे थार के नाम से भी जानते हैं। राहुल, थार के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं।

rahul-dev-paf.jpg

क्‍या होंगी राहुल की जिम्‍मेदारियां

थारपरकर में हिंदुओं की एक बड़ी आबादी रहती है राहुल देव के पहले पाकिस्‍तानी हिंदू होंगे जिन्‍हें पायलट बनने का गौरव मिलेगा। पाकिस्‍तान की मीडिया का कहना है कि जीडीपी देश में सबसे मुश्किल कार्य है और राहुल को इसके लिए चुना जाना उनकी योग्‍यता बताने के लिए काफी है। पाकिस्‍तान एयरफोर्स में जीडीपी आमतौर पर ट्रांसपोर्ट पायलट को कहते हैं और उनका जिम्‍मा सेना को रसद और दूसरे सामानों की सप्‍लाई करना है। इसके अलावा अनुभव बढ़ने पर उन्‍हें नए कैडेट्स को ट्रेनिंग देने की जिम्‍मेदारी भी सौंप दी जाती है। ऑल पाकिस्‍तान हिंदू पंचायत सेक्रेटररी रवि दवानी ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्‍नता जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि अल्‍पसंख्‍यक समुदाय के कई सदस्‍य सिविल सर्विसेज और सेना में तैनात हैं। कई डॉक्‍टर भी देश में हैं जो हिंदू होने के बाद भी लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। उन्‍होंने कहा कि अगरर सरकार इसी तरह से अल्‍पसंख्‍यकों पर ध्‍यान देती रही तो फिर आने वाले दिनों में कई राहुल होंगे तो देश की सेवा के लिए तैयार रहेंगे। थारपारकर को थार के नाम से भी जानते हैं। राहुल के चुने जाने के बाद ट्विटर पर उनको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+