आतंकी हमलों के डर से पाकिस्तान में स्कूल बंद, सरकार ने दिया ठंड का बहाना
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। पेशावर में पिछले दिनों हुए आतंकी हमलों के बाद सरकार ने यहां पर 26 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया था।

जहां सरकारी स्कूल खुल गए हैं तो वहीं प्राइवेट स्कूलों की ओर से फैसला किया गया इन्हें बंद रखा जाएगा। वहीं पंजाब प्रांत में सरकार की ओर से इस छुट्टी के बीच अजीबो-गरीब बहाना दिया गया।
सरकार ने बच्चों और उनके पैरेंट्स को सर्दी का बहाना दिया है। आधी रात में सरकार ने यह ऑर्डर जारी किया और बच्चे अगले दिन सुबह-सुबह स्कूल पहुंच गए।
ऑल पाकिस्तान प्राइवेट स्कूल फेडरेशन की ओर से हुई एक मीटिंग में सरकार के उत्पीड़न के विरोध के चलते यह फैसला लिया गया। फेडरेशन के मुताबिक स्कूलों में और बच्चों में आतंकी हमलों की वजह से डर का माहौल है।
स्कूलों में कोई भी सुरक्षा नहीं है और आगे क्या होगा कोई नहीं जानता है। सरकार समस्याओं को सुनने की जगह बहाने बना रही है। ऐसे में फेडरेशन ने फैसला किया है कि जब तक स्कूलों में सिक्योरिटी चेक पूरा नहीं होता स्कूल बंद रहेंगे।
फेडरेशन ने यह भी कहा कि जिस तरह से सरकार की ओर से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी हुआ, उससे डर और खौफ की स्थिति में और इजाफा हुआ। कंफ्यूजन में दिया गया आदेश डर के बढ़ने की अहम वजह है।
फेडरेशन का यह भी कहना है कि स्कूलों को सरकार की ओर से लगातार परेशान किया जा रहा है और ऐसे में वह कोई काम नहीं कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications