पाकिस्तान में इमरान खान के खिलाफ चुनावी मैदान में शहला रजा, टूटेगा पीएम बनने का सपना
बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के मुखिया इमरान खान के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बिलावल की पार्टी ने सिंध एसेंबली की पूर्व डिप्टी-स्पीकर शहला रजा को इमरान के खिलाफ मैदान में उतारने का फैसला किया है।
कराची। बिलावल भुट्टो की पार्टी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के मुखिया इमरान खान के खिलाफ अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। बिलावल की पार्टी ने सिंध एसेंबली की पूर्व डिप्टी-स्पीकर शहला रजा को इमरान के खिलाफ मैदान में उतारने का फैसला किया है। रविवार को पार्टी की ओर से आम चुनावों के लिए 160 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए गए हैं। पार्टी ने प्रांतीय चुनावों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। रजा 25 जुलाई को कराची की एनए-243 संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगी।

शहला पर फेंका गया था जूता
रजा हाल ही में उस समय सुर्खियों में आई थीं जब पाकिस्तान मुस्लिम लीग-फंक्शनल (पीएमएल-एफ) के एक सदस्य ने उन पर जूता फेंका था। इस बीच बिलावल भुट्टो लारकाना और पार्टी के मजबूत गढ़ लयारी से चुनाव लड़ेंगे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और बिलावल के पिता आसिफ अली जरदारी नवाबशाह और विपक्ष के पूर्व नेता खुर्शीद शाद सुक्कुर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं इस बार पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे इमरान खान ने पांच जगहों से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इमरान एनए-26 बानू, एनए-61 रावलपिंगडी, एनए-95 मियांवली, एनए-131 लाहौर और एनए-243 कराची से चुनावी मैदान में होंगे।












Click it and Unblock the Notifications