तमाम आरोपों के बावजूद नवाज शरीफ अभी भी हैं अरबपति, जानिए कितनी है संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक नवाज की साल 2016 का सालाना आय करीब 1.84 अरब रही है। पनामा पेपर लीक विवाद के बावजूद शरीफ को अपने पुत्र हुसैन से लगातार बडी मात्रा में धन मिल रहा है।
इस्लामाबाद। पनामागेट घोटाले में नाम आने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की राजनीतिक छवि को नुकसान जरूर पहुंचा हो लेकिन उनकी संपत्ति अभी भी वैसे ही बरकरार है। जी हां नवाज शरीफ ने अरबपति का अपना दर्जा बरकरार रखा है और वो अपने देश के सर्वाधिक धनी सांसदों में से एक हैं। पाकिस्तान के अखबार 'द ट्रिब्यून एक्सप्रेस' ने पाकिस्तान चुनाव आयोग की एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें नवाज के अरबपति बने रहने का जिक्र किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक नवाज की साल 2016 का सालाना आय करीब 1.84 अरब रही है। पनामा पेपर लीक विवाद के बावजूद शरीफ को अपने पुत्र हुसैन से लगातार बडी मात्रा में धन मिल रहा है। हुसैन सउदी अरब में कारोबार करते हैं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग द्वारा कल जारी सांसदों की संपत्ति संबंधी ब्योरे के अनुसार प्रधानमंत्री के पास 2012 में 26.16 करोड रपये की संपत्ति थी, लेकिन 2013 में यह छह गुना बढकर 1.82 अरब रूपये हो गई जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी तीसरी पारी का पहला साल था।
नवाज के अलावा पाकिस्तान की बड़ी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ के चीफ इमरान खान भी अरबपतियों की लिस्ट में हैं। उनकी आय भी करीब 1.4 बिलियन आंकी गई है। बता दें कि नवाज हाल ही में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित संयुक्त जांच समिति के सामने पेश हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications