पाक पीएम इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी भी कोरोना पॉजिटिव, मोदी बोले- जल्‍द ठीक होंगे

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्‍तानी मीडिया के हवाले से ये जानकारी दी है। वहीं इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआइ) के फैजल जावेद ने बुशरा बीबी के संक्रमित होने की पुष्टि की।

पाक पीएम इमरान खान की पत्‍नी बुशरा बीबी भी कोरोना पॉजिटिव, मोदी बोले- जल्‍द ठीक होंगे

आपको बता दें कि इससे पहले इमरान खान कोरोना वायरयस से संक्रमित पाए गए थे और उन्‍होंने खुद को घर में क्‍वारंटीन कर लिया था। इमरान खान के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आने के बाद पीएम मोदी ने उनके जल्‍द स्‍वास्‍थ्‍य होने की कामना की है। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, 'पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के जल्द स्वस्थ होने की कामन करता हूं।'

चीनी वैक्‍सीन लगावाई थी इमरान खान ने, फिर भी हुए संक्रमित

आपको बता दें कि इमरान खान ने दो दिन पहले ही चीन में बनी कोरोना वैक्‍सीन का डोज लिया था। उसके बाद भी वो कोरोना पॉजिटिव हो गए। वो घर पर ही क्‍वारंटीन हैं और वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से कामकाज संभाल रहे हैं। इमरान के प्रवक्ता डॉ. शहबाज गिल ने बताया कि पीएम को बुखार और खांसी है। कोरोना वैक्‍सीन लेने के बाद संक्रमित होने पर पाकिस्‍तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है। मंत्रालय कर तरफ से कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के दूसरे या तीसरे हफ्ते एंटीबाडी बनती है। उन्हें दो दिन पहले ही वैक्सीन की पहली डोज दी गई थी और वह संक्रमित हो गए। इसलिए टीके के प्रभाव को लेकर सवाल उठाना ठीक नहीं है।

गौरतलब है कि पाकिस्‍तान में शनिवार को एक दिन में कोरोना पॉजिटिव के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। शनिवार को पाकिस्‍तानप में 3876 मामले सामने आए। इसी के साथ पाकिस्‍तान में संक्रमण की रेट बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक 6,23,135 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। मृतकों की संख्या 13,799 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+