चीनी बिजनेसमैन को हुआ इस साल का सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान, खोए 2000 करोड़ रुपए
बीजिंग, सितंबर 17: चीन की कम्यूनिस्ट सरकार देश में उद्योगपतियों पर लगातार कई तरह के प्रतिबंध लगा रहा है। इसकी कड़ी में चीनी अरबपति और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Pinduoduo Inc के संस्थापक कॉलिन हुआंग को बड़ा झटका दिया है। कॉलिन हुआंग ने इस साल दुनिया में सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान झेला है। उनकी कंपनी को 27 बिलियन डॉलर (1984 करोड़ रुपये से अधिक) का नुकसान हुआ है। जो अब तक का किसी उद्योगपति को लगा सबसे बड़ा आर्थिक नुकसान है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, हुआंग की संपत्ति में 27 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। ये गिरावट चीन द्वारा अपने इंटरनेट दिग्गजों पर नकेल कसने के बाद आई है। यह सूचकांक के 500 सदस्यों में सबसे बड़ी गिरावट है, जो चीन एवरग्रांड समूह के अध्यक्ष और रियल स्टेट बिजनेसमैन हुई-का-यान द्वारा गंवाए गए लगभग 16 बिलियन डॉलर से भी बड़ी है। चीन में लगातार बिजनेसमैन को बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
यह इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है कि चीन के अरबपति वर्ग कैसे बर्बाद हो रहा है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग साझा समृद्धि और देश की निजी क्षेत्र की कंपनियों पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं। Pinduoduo, या PDD के शेयर इस साल अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड या टेनसेंट होल्डिंग्स लिमिटेड की तुलना में अधिक गिरे हैं। हुआंग, जो PDD के 28% के मालिक हैं, ने 2015 में कंपनी की स्थापना की थी। कुछ ही दिनों ये कंपनी ई-कॉमर्स दिग्गज के रूप में स्थान बनाने में कामयाब हुई।
हांगकांग में एवरब्राइट सन हंग काई कंपनी के एक प्रतिभूति रणनीतिकार केनी एनजी ने कहा कि पीडीडी अलीबाबा और टेनसेंट जैसे परिपक्व और लाभदायक मॉडल वाले साथियों की तुलना में अधिक कमजोर है। यही कारण है कि स्टॉक प्रदर्शन अन्य तकनीकी कंपनियों से पिछड़ रहा है। Pinduoduo की अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीदें इस साल 44% गिर गई हैं, जबकि अलीबाबा के ADR में 33% की गिरावट आई है। हॉन्ग कॉन्ग में इस साल Tencent के शेयर 20% फिसले हैं।
PDD के सालाना एक्टिव यूजर्स दिसंबर में बढ़कर 788 मिलियन हो गए, जो अलीबाबा के ऑनलाइन मार्केटप्लेस पर 779 मिलियन यूजर्स को भी पार कर गए। एक समय कंपनी का बाजार मूल्य 178 अरब डॉलर के शिखर पर पहुंच गया था, जो अब गिरकर करीब 125 अरब डॉलर पर आ गया है। हुआंग की नेट वर्थ लगभग 35 बिलियन डॉलर है। हुआंग ने पिछले साल मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका छोड़ दी और मार्च में अध्यक्ष के रूप में पद छोड़ दिया। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक, इस साल सबसे ज्यादा गिरावट वाले 10 अरबपतियों में से छह चीन से हैं।












Click it and Unblock the Notifications