कुलभूषण जाधव को जल्द फांसी के लिए पाक ने SC में की अपील

कुलभूषण जादव को जल्द से जल्द फांसी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में पाकिस्तान ने याचिका की दायर।

नई दिल्ली। पाकिस्तान द्वारा जासूस कराए दिए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को जल्द से जल्द फांसी पर चढ़ाने के लिए पाकिस्तान ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। पाक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कुलभूषण जाधव को जल्द फांसी दिए जाने की मांग की है।

 Petition in Pakistan Supreme Court seeks immediate execution of Kulbhushan Jadhav

अपनी याचिका में पाकिस्तान ने कहा है कि अगर जाधव की मौत की नहीं बदलती है तो उसकी मौत की सजा पर जल्द से जल्द तामील होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के वकील मुजमिल अली ने विपक्ष के नेता और पूर्व सीनेट अध्यक्ष फारूक नाइक की ओर से यह याचिका दाखिल की और पाक की सरकार को यह सुनिश्चित करना है कि अगर जाधव की ओर से कोई अपील लंबित है तो उस पर देश के कानून के अनुरूप जल्द कोई निर्णय लिया जाए। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है कि अगर जाधव अपनी सजा को पलटवाने में नाकाम रहता है तो उसकी सजा की तामील जल्द की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सरकार ने भारतीय नागरिक को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। उनका दावा है कि उसके सुरक्षा बलों ने जाधव को 3 मार्च को बलूचिस्तान प्रांत से गिरफ्तार किया था। जाधव को पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई। जिसके बाद ये मामला अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत पहुंच गया है। जहां आईसीजे ने अपने अंतरिम आदेश में जाधव की मौत की सजा पर रोक लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+