कश्मीर की वजह से लाहौर में पीएम मोदी के खिलाफ दायर याचिका
लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर कोर्ट में शुक्रवार यानी 22 जुलाई को एक याचिका दायर की गई। इसमें 'निर्दोष कश्मीरियों की हत्या' के सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई।

एडवोकेट अब्दुल हमीद की ओर यह याचिका दायर की गई है। उन्होंने याचिका लाहौर उच्च न्यायालय में इस आधार पर दायर की कि मोदी के 'आदेश' पर कश्मीर में 'निर्दोष' लोगों की हत्या की गई।
हमीद ने बताया कि कोर्ट से आग्रह किया गया है कि पाकिस्तान दंड संहिता और आतंकवाद-निरोधी अधिनियम की धाराओं के तहत मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया जाए।
यह याचिका 'जम्मू-कश्मीर में दंगा भड़काने की साजिश रचने' के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ एक भारतीय कोर्ट में दायर एक याचिका के विरोध में दायर की गई प्रतीत होती है।
गौरतलब है कि 'ऐंटी-टेररिस्ट फ्रंट ऑफ इंडिया' के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के में एक याचिका दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications