मुशर्रफ ने कहा- पाकिस्तान में राष्ट्रीय सरकार आएगी, जो कई दलों को खत्म कर देगी

इस्लामाबाद। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद पाकिस्तान सियासी खलबली जारी है। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और आर्मी चीफ जनरल परवेज मुशर्रफ ने वर्तमान में पाकिस्तान के राजनीतिक हालात को देखते हुए कहा है कि आने वाले टाइम में देश में एक ऐसी राष्ट्रीय सरकार बनेगी जिसमें कई दलों की भूमिका नहीं होगी। हालांकि मुशर्रफ ने सैन्य शासन और समय से पूर्व चुनाव की संभावनाओं का खंडन किया है।

मुशर्रफ ने कहा- पाकिस्तान में राष्ट्रीय सरकार आएगी

पाकिस्तानी सेना के प्रमुख चीफ ने अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक ऐसी राष्ट्रीय सरकार बनने की संभावना है जिसमें आज के बहुत से सियासी दल मौजूद नहीं होंगे। मुशर्रफ ने कहा कि देश में मध्यावधि चुनाव की संभावना बहुत कम है, लेकिन एक राष्ट्रीय सरकार बन सकती है।

मुशर्रफ ने अपनी पार्टी ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग की स्थापना 2010 में की थी। मुशर्रफ ने अपनी पार्टी का नाम एतिहासिक मुस्लिम पार्टी ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के आधार पर ही अपनी पार्टी का नाम रखा है, जिसकी स्थापना भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी।

जनरल परवेज मुशर्रफ 1999 में तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पद से हटाकर सत्ता हथिया ली थी। फिर 2002 में आम चुनाव में मुशर्रफ ने जीत दर्ज की लेकिन उस दौरान उन चुनाव में धांधली करने का आरोप लगा था। 2007 को वे फिर एक बार राष्ट्रपति चुनाव जीते लेकिन एक महीने बाद सुप्रीम कोर्ट ने देश में आपातकाल लागू कर दिया। 2008 में पाकिस्तान में नई गठबंधन सरकार बनी और मुशर्रफ पर महाभियोग चलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+