कारगिल के मास्‍टरमाइंड परवेज मुशर्रफ के लिए 26/11 का मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद आतंकी नहीं

पाकिस्‍तान के टीवी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में पूर्व पाकिस्‍तानी राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा हाफिज सईद की संस्‍थाएं युवाओं को धार्मिक कार्यों से जोड़ रही थीं। कहा आतंकी नहीं है हाफिज सईद।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व तानाशाह और राष्‍ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने कहा है कि जमात-उद-दावा (जेयूडी) के चीफ हाफिज सईद को नजरबंदी से रिहा कर देना चाहिए। मुशर्रफ मानते हैं कि मुंबई आतंकी हमलों का मास्‍टरमाइंड हाफिज सईद आतंकवादी नहीं है और इसलिए उसे रिहा कर देना चाहिए।

मुशर्रफ-के-लिए-मोस्‍ट-वांटेड-हाफिज-सईद-आतंकी-नहीं

जेयूडी एक बहुत अच्‍छा एनजीओ

मुशर्रफ की मानें तो सईद की संस्‍था जेयूडी एक 'बहुत अच्‍छा एनजीओ' है और वह राहत कार्यों से जुड़ा हुआ है। मुशर्रफ के मुताबिक वह आतंकवादी नहीं है और एक बहुत अच्‍छा एनजीओ चलाता है। मुशर्रफ ने कहा, ' हाफिज सईद को निश्चित तौर पर रिहा करना चाहिए। भूकंप के बाद हाफिज के एनजीओ और इससे जुड़े लोगों ने राहत कार्यों में अपना काफी योगदान दिया था। वह कई कल्‍याणकारी संस्‍थाएं भी चला रहे हैं।' मुशर्रफ ने एक पाकिस्‍तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में कहा है कि सईद की संस्‍थाएं फलाह-ए-इंसानियत (एफआईएफ) और जेयूडी धार्मिक युवाओं को राहत और कल्‍याणकारी गतिविधियों से जोड़ रही हैं। मुशर्रफ ने कहा, 'मेरा मानना है कि वह पाकिस्‍तान में तालिबान के खिलाफ हैं और उन्‍होने पाकिस्‍तान और दुनिया में आतंकवाद से जुड़ा कोई काम नहीं किया है। इसलिए उनसे अलग तरह से निबटना चाहिए।' आपको बता दें कि पाकिस्‍तान की सरकार ने पिछले माह सईद को एग्जिट कंट्रोल लिस्‍ट में डाला था और इसके साथ ही उसे पाकिस्‍तान छोड़कर जाने से बैन कर दिया था। साथ ही 90 दिनों तक सईद को घर में ही नजरबंद रखा गया है।

भारत क्‍यों हाफिज के खिलाफ

जब जेयूडी से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में उनसे पूछा गया तो उनका कहना था कि एक देश के तौर पर हम आतंकवाद को लेकर काफी कन्‍फ्यूज्‍ड हैं बिल्‍कुल वैसे ही जैसे हम जेयूडी और हाफिज सईद को लेकर कन्‍फ्यूज्‍ड हैं। मुशर्रफ के मुताबिक‍ भारत इसलिए हाफिज सईद के खिलाफ है क्‍योंकि उनके वॉलें‍टियर्स कश्‍मीर में जाकर इंडियन आर्मी से लड़ते हैं। मुशर्रफ ने यह बात भी मानी कि उन्‍हें सऊदी अरब के किंग अब्‍दुल्‍ला बिन अजीज अल सौद से वर्ष 2009 में मिलियन डॉलर मिले थे जिनकी मदद से उन्‍होंने लंदन और दुबई में अर्पाटमेंट्स खरीदे। मुर्शरफ की मानें तो पाकिस्‍तान का पंजाब प्रांत इस समय आतंकवाद का गढ़ बन चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+