वीडियो: पाकिस्तानी विधायक पर इस शख्स ने किया हमला, जमकर मारे थप्पड़ और घूंसे

पूरा घटना उस समय हुआ जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विधायक मना अजहर जादून, 'सेहत का इंसाफ' कार्यक्रम के शुरूआत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

पेशावर। पाकिस्तान में एक विधायक पर सरेआम एक शख्स ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब ये विधायक महोदय एक कार्यक्रम में बैठे हुए थे। इसी दौरान एक नौजवान शख्स स्टेज पर बैठे विधायक महोदय के पास गया उन्हें जमकर थप्पड़ और घूंसे मारे। ये पूरा घटनाक्रम एक ऑडिटोरियम के अंदर हुआ। जिन विधायक पर हमला हुआ वो तहरीक-ए-इंसाफ के बताए जा रहे हैं। उन पर पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर शहर के सेवानिवृत्त जनरल के कथित अपमान आरोप था। जिसके चलते इस शख्स ने उनकी पिटाई की। हालांकि इस हमले के बाद उस शख्स को भी वहां मौजूद लोगों ने जमकर पीटा। उन्होंने स्टेज पर ही उस शख्स से मारपीट की। बाद में पुलिस ने पहुंचकर उस शख्स को बचाया।

pitai वीडियो: पाकिस्तानी विधायक पर इस शख्स ने किया हमला, जमकर मारे थप्पड़ और घूंसे

तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी से जुड़े विधायक की जमकर पिटाई

पूरा घटना उस समय हुआ जब पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के विधायक मना अजहर जादून, 'सेहत का इंसाफ' कार्यक्रम के शुरूआत समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। ये कार्यक्रम उनके गृह जिले एबटाबाद के गैरीसन टाउन में चल रहा था। इसी दौरान एक नौजवान शख्स वहां पहुंचा और उनसे मारपीट करने लगा। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, जादून स्टेज पर बैठे थे, इसी दौरान ऑडियंस में बैठा एक शख्स तेजी से स्टेज पर पहुंचा और उन्हें थप्पड़-घूंसे मारने लगा। वह लगातार जादून पर हमले कर रहा था।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पाकिस्तान के नेता की जमकर पिटाई की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद पुलिस ने आरोपी शख्स को पकड़ लिया है। इस दौरान आरोपी शख्स ने बताया कि उसने बदले की भावना में इस घटना को अंजाम दिया। उसने बताया कि जादून ने पाकिस्तान की सेना और सेवानिवृत्त जनरल सलीम राणा के खिलाफ गलत बयानबाजी की थी जिससे वो उनसे नाराज था। इसी का बदला लेने के लिए उसने ये कदम उठाया। देखिए वीडियो...


इसे भी पढ़ें:- धोनी की जर्सी पहनकर अपनी टीम को चीयर करने पहुंचा ये पाकिस्तानी क्रिकेट फैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+