Video: पाकिस्‍तान के मंत्री शेख राशिद बोले, पहले नाश्‍ता फटा और फिर ट्रेन में ब्‍लास्‍ट हो गया

कराची। पाकिस्‍तान में पिछले दिनों एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब कराची से रावलपिंडी जा रही तेजगाम एक्‍सप्रेस में आग लग गई। इस हादसे में 76 लोगों की मौत हो गई थी। पाक के रेल मंत्री शेख राशिद ने इस ट्रेन हादसे में ऐसा बयान दे डाला है कि ट्विटर पर उनकी जमकर खिल्‍ली उड़ाई जा रही है। शेख राशिद वही मंत्री हैं जो भारत को परमाणु हमले की धमकी देते रहते हैं।

नाश्‍ते को बताया आग की वजह

राशिद ने पाक मीडिया से बात करते हुए ऐसा बयान दिया जिसके बाद खुद जर्नलिस्‍ट्स हैरान हैं कि कोई मंत्री ऐसा बोल सकता है। उन्‍होंने कहा, 'जब नाश्‍ते में आग लगी तो नाश्‍ता फट गया। उसके बाद दो सिलेंडर और चूल्‍हा भी फट गया जिससे आग फैल गई।' नाश्‍ते को आग की वजह बताने वाले राशिद अपने इस्‍तीफ से साफ इनकार कर चुके हैं। इस वीडियो को सबसे पहले पाक जर्नलिस्‍ट नायला इनायत ने शेयर किया था और अब यह वायरल हो गया है। एक यूजर ने लिखा है कि पाक मंत्री ऐसे ही बयान देते हैं। एक और यूजर ने लिखा कि नाश्‍ते में आधा पाव बम होगा वही ब्‍लास्‍ट हो गया होगा।

देश छोड़कर भाग गए थे राशिद

देश छोड़कर भाग गए थे राशिद

शेख राशिद ने पिछले दिनों कहा था भारत और पाकिस्‍तान के बीच अक्‍टूबर में जंग की शुरुआत होगी। पाकिस्तान ने साल 1998 में परमाणु परीक्षण किया था तो ये शेख राशिद देश छोड़कर भाग गए थे। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक क्लिप वायरल हुई थी जिसमें राशिद खुद इस बात को एक्‍सेप्‍ट कर रहे थे। राशिद को कहते हुए सुना जा सकता था, 'जब परमाणु विस्‍फोट हुआ मेरा कोई पॉलिटिकल बैकग्राउंड नहीं था। मैं खौफ में था। मुझे पता था कि ये कब और कहां होना है। मैं सुबह की फ्लाइट पकड़कर निकल गया।'

क्‍या थी घटना

क्‍या थी घटना

तेजगाम एक्सप्रेस ट्रेन रावलपिंडी से कराची जा रही थी। उसकी एक बोगी में कुछ यात्री अपने लिए सुबह का नाश्ता बना रहे थे तभी एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट के साथ आग लग गई। रेल मंत्री शेख राशिद अहमद का कहना था कि पीड़ितों में तबलीगी जमात का एक समूह था जो लाहौर में इज्तिमा के लिए यात्रा कर रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग ट्रेन में अंडे उबाल रहे थे इसकी वजह से इसमें आग लग गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+