श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में फोटो खिंचाने वाली पाकिस्तानी मॉडल ने मांगी माफी, जानें क्या-क्या कहा?
लाहौर। भारत-पाकिस्तान के आपसी सौहार्द्र को बढ़ाने वाले और सिख श्रद्धालुओं में बेहद लोकप्रिय श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के सामने फोटोशूट करने पर पाकिस्तानी मॉडल स्वाला लाला ने माफी मांग ली है। स्वाला लाला ने एक पोस्ट लिखकर कहा कि, मैंने जो किया उसके लिए सॉरी..। मगर मैं बताना चाहूंगी कि वो फोटोशूट नहीं था। मैं तो वहां करतारपुर साहिब का इतिहास और सिख धर्म को जानने गई थी।"

मन्नत क्लोथिंग स्टोर ने पोस्ट की थीं फोटो
बता दें कि, स्वाला लाला पाकिस्तान की मॉडल हैं, जिनकी तस्वीरें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल होती रही हैं। हाल ही में करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में उनके फोटोशूट की तस्वीरें मन्नत क्लोथिंग स्टोर के पेज पर पोस्ट की गई थीं, जिसके बाद सिख-कम्यूनिटीज ने ऐतराज जताया। विरोध बढ़ने पर स्वाला लाला ने आपत्तिजनक फोटो डिलीट कर दीं। वहीं, उनसे जुड़े अकाउंट पर उक्त पेज को डी-एक्टिवेट कर दिया गया है। हालांकि स्टोर का USA का पेज मन्नत डॉट USA के नाम से चल रहा है। इससे पहले स्टोर भी इन तस्वीरों को हटा चुका था। मालूम हो कि, मन्नत क्लोथिंग ने लाला की लाल लिबास वाली तस्वीरों पर 50% तक डिस्काउंट का लेबल लगाकर इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया था।
Recommended Video

लाहौर की रहने वाली हैं लाला
अब लाला सफाई दे रही हैं और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर कहा कि, मैंने गुरुद्वारे में जो किया, वो किसी फोटोशूट का हिस्सा नहीं था। उन्होंने कहा कि, मैं किसी की भावनाओं को आहत नहीं करना चाहती थी।
मॉडल ने कहा कि, मैं तो करतारपुर साहिब की हिस्ट्री और सिख धर्म के बारे में जानने गई थी। अगर मेरे फोटो से कोई आहत हुआ हो तो माफी मांगती हूं।"

कहा- फ्यूचर में मैं इसका ध्यान रखूंगी
लाला ने यह भी लिखा, "करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में मैंने देखा कि लोग खूब फोटो खिंचवा रहे हैं, जिनमें कई सिख भी थे, इसलिए मैंने भी खिंचवा ली। यह तस्वीरें भी उस जगह की नहीं हैं, जहां लोग माथा टेकते हैं। हालांकि, लाला ने पूरे सिख समुदाय से माफी मांग कर कहा कि फ्यूचर में मैं इसका ध्यान रखूंगी।"












Click it and Unblock the Notifications