पाक के जनरल ने भारत को दिया सीपीईसी से जुड़ने का ऑफर
पाकिस्तान के लेफ्टिनेंट जनरल आमिर रियाज ने कहा भारत भी सीपीईसी का हिस्सा बनकर इसके फायदों को मजा ले। कहा भारत के पैसों पर ऐश कर रहे हैं बलूचिस्तान के नेता कर रहे पाक को नुकसान पहुंचाने की साजिश।
क्वेटा। पाकिस्तान सेना के एक सीनियर ऑफिसर ने भारत को सलाह दी है कि उसे चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का हिस्सा बनना चाहिए। साथ ही इसका विरोध करने की बजाय इसके फायदों का मजा उठाना चाहिए।

सीपीईसी का विरोध बंद करे भारत
पाकिस्तान आर्मी के सदर्न कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आमिर रियाज ने यह बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के खिलाफ गतिविधियों को संचालित करने के बजाय बेहतर होगा कि भारत भी इसका हिस्सा बन जाए। रियाज ने यह बात उस समय कही जब वह मंगलवार को बलूचिस्तान फ्रंटियर कॉर्प्स (एफसी) के एक कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे।
भारत उठाए सीपीईसी का फायदा
जनरल रियाज ने यहां तक कह डाला कि जैसे ईरान, अफगानिस्तान, चीन और सेंट्रल एशिया के बाकी देशों को सीपीईसी का फायदा मिल रहा है, वैसे ही भारत को भी इसका फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों को उन नेताओं की बातों से गलतफहमी का शिकार नहीं होना चाहिए तो बलूचिस्तान के निर्वासित नेता हैं।
आतंकवादियों की मदद करता भारत
भारत का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पाकिस्तान के दुश्मनों से पाक को नुकसान पहुंचाने के लिए पैसे मिल रहे हैं। ये वे दुश्मन हैं जिन्हें बलूचिस्तान की तरक्की से तकलीफ होती है। इसलिए वे पैसे देकर इस जगह को तबाह करने की साजिश रच रहे हैं।
बलूचिस्तान के नेता आतंकी
उन्होंने बलूचिस्तान के नेताओं को आतंकवादी बताया और कहा कि ये आतंकवादी दुबई, लंदन और जेनेवा में बैठ हैं। पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने के लिए इन आतंकवादियों को दुश्मनों से मदद मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications