'कविता दीदी का इंडियन खाना', कराची में वड़ा पाव बेच रहा हिंदू परिवार, पाकिस्तानी फूड ब्लॉगर का Video वायरल
Hindu Family Food Stall in Karachi: पड़ोसी देश पाकिस्तान से एक हिंदू परिवार की वीडियो वायरल हो रही है, जो कराची में लोगों को भारतीय स्वाद चखा रहे हैं। हिंदू परिवार अपना फूड स्टॉल चला रहा है, जिसको काफी प्यार मिल रहा है।
'कविता दीदी का इंडियन खाना' उस फूड स्टॉल का नाम है, जो कविता और उनके परिवार के लोग कराची में चला रहा है। कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास आपको यह खाने की दुकान मिल जाएगी, जिस पर कविता दीदी इंडिया की मशहूर पाव-भाजी और वड़ा पाव का स्वाद लोगों को चखा रही हैं।

पाकिस्तानी ब्लॉगर का वीडियो वायरल
कराची में इस हिंदू परिवार के फूड स्टॉल का एक वीडियो पाकिस्तानी ब्लॉगर ने शेयर किया है, जिसने इंस्टा पर वीडियो अपलोड करते हुए लिखा-"कविता दीदी का इंडियन खाना। वड़ा पावा और पाव भाजी बेचता हिंदू परिवार।"
वीडियो में फूड ब्लॉगर करामत खान कविता दीदी के खाने की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं, वहीं इस स्टॉल पर खाना खाने आए लोग भी चटकारे लेते दिखें। इस स्टॉल को परिवार कराची में कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन के पास चला रह है। जहां लोगों की काफी भीड़ आती है।
पाव भाजी, वड़ा पाव और दाल समोसा फेमस
वीडियो में करामत खान कविता दीदी के स्टॉल का एक्सपीरिएंस शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वेज-नॉन वेज दोनों तरह के फूड खिलाएं जाते हैं। कविता दीदी का स्टॉल कराची में काफी पॉपुलर हैं। यहां सबसे ज्यादा पाव भाजी, वड़ा पाव और दाल समोसा खाया जाता है।
वीडियो में पहली बार वड़ा पाव खाने पहुंचे करामत खान ने कविता दीदी से भी बात की, जिन्होंने कहा कि, "वड़ा पाव मुंबई में बहुत फेमस है। अब कराची के लोगों को भी यह काफी पसंद हैं। वहीं करामत ने भी वड़ा पाव खाया और उसकी जमकर तारीफ की।
लोगों को जायका आ रहा पसंद
करामत ने यह भी कहा कि कराची में फूड लवर हिंदू फैमिली के व्यंजनों का आनंद लेते हैं। वहीं अब "कविता दीदी" भी इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो गई हैं। वहीं कमेंट सेक्शन में भी भारतीय लोग इस इस परिवार को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications