पाकिस्‍तान के PM इमरान खान को क्‍यों अस्‍पताल की नर्सें नजर आती हैं हूरों के जैसी

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिसके बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वह पीएम की आलोचना करें या फिर हंसे। पाक पीएम ने कहा है कि एक बार जब वह गिर गए थे तो डॉक्‍टर ने उन्‍हें इनजेक्‍शन दिया था। इसके बाद अस्‍पताल की नर्सें उन्‍हें हूर की तरह नजर आने लगी थीं। इमरान खान ने यह बात उस समय कही जब वह कराची में शौकत खानम कैंसर हॉस्पिटल में फंड जुटाने वाले एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इमरान को हूर के जैसी दिखती हैं नर्सें

इमरान को हूर के जैसी दिखती हैं नर्सें

इमरान ने कार्यक्रम के दौरान उस घटना के बारे में जिक्र किया जिसमें वह एलिवेटर से गिर गए थे। इमरान के मुताबिक इनजेक्‍शन की वजह से उनका दर्द इतना कम हो गया कि नर्सों को देखकर उन्‍हें घबराहट बंद हो गई। इमरान ने कहा, 'यह एक इनजेक्‍शन ही था जिसकी वजह से पूरा दर्द चला गया। मेरी पूरी दुनिया बदल गई और नर्सें मुझे हूरों की तरह नजर आने लगीं।' पीएम इमरान ने कहा कि उन्‍हें इनजेक्‍शन की वजह से काफी आराम मिला था।

इनजेक्‍शन का असर खत्‍म, दर्द शुरू

इनजेक्‍शन का असर खत्‍म, दर्द शुरू

इमरान के मुताबिक उन्‍हें इनजेक्‍शन के बाद काफी बेहतर महसूस होने लगा। वह इतना अच्‍छा फील कर रहे थे कि उन्‍होंने टीवी पर एक स्‍पीच भी दे दी। हालांकि उन्‍हें इस बारे में कुछ भी ज्‍यादा याद नहीं था। इमरान ने इसके बाद कहा कि जैसे-जैसे इजनेक्‍शन की दवाई का असर कम पड़ने लगा, उन्‍हें फिर से दर्द महसूस होने लगा। पाकिस्‍तान के जियो न्‍यूज की तरफ से इमरान के इस बयान को प्रमुखता से टेलीकास्‍ट किया गया।

साल 2013 की घटना

साल 2013 की घटना

इमरान ने इसके बाद कहा, 'मैंने डॉक्‍टर असीम को जोर देकर रिक्‍वेस्‍ट की। मैंने उनसे कहा कि अल्‍लाह के लिए वह मुझे फिर से वहीं इनजेक्‍शन दे दें। यहां तक कि मैंने उन्‍हें बाद में देख लेने की धमकी दी भी। कहा कि मुझे इनजेक्‍शन दे दें लेकिन डॉक्‍टर ने उनकी एक नहीं सुनी और इनजेक्‍शन नहीं लगाया।' साल 2013 में इमरान खान एक लिफ्ट से गिर गए थे। उन्हें सिर और पीठ में गंभीर चोट आई थीं। यह घटना उस समय आम चुनावों के दौरान लाहौर में हुई थी। इमरान उन दिनों प्रचार में बिजी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+