PAK का दावा, एक आतंकी के बदले कुलभूषण जाधव को रिहा करने का मिला था ऑफर
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने बुधवार को दावा किया कि कुलभूषण जाधव को रिहा करने के लिए पाकिस्तान को अफगानिस्तान जेल में पेशावर हमले के आरोपी को सौंपने का ऑफर दिया गया था।

पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने बताया कि 2014 में पेशावर के एक स्कूल में हमला कर बच्चों की हत्या करने वाला आतंकवादी अफगानिस्तान में बंद है। आसिफ ने कहा कि मुझसे मेरे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि हम अफगान जेल में बंद इस आतंकवादी से कुलभूषण जाधव की अदला बदली कर सकते हैं।
न्यूयॉर्क में एशिया सोसायटी में हिस्सा लेने आए पाकिस्तानी विदेश मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ से जब उस आतंकवादी और वहां के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का नाम पूछा गया तो उन्होंने मना कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को वहां की कोर्ट ने जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी। भारत ने इस सजा का विरोध का अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में इस मुद्दे को उठाया जिसके बाद कुलभूषण की फांसी पर रोक लग सकी।












Click it and Unblock the Notifications