बलूचिस्तान में पाकिस्तानी ट्रेन पर हमला, 450 से ज्यादा लोगों को बनाया बंधक, BLA ने ली जिम्मेदारी
Pakistan Train Attacked in Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक यात्री ट्रेन पर आतंकियों ने हमला कर दिया, जिसमें लगभग 450 यात्री सवार थे। इस हमले में ट्रेन चालक घायल हो गया और बड़ी संख्या में यात्रियों में दहशत फैल गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) नामक अलगाववादी संगठन ने ली है।
आतंकियों ने दावा किया है कि उन्होंने ट्रेन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। BLA ने बताया कि उन्हें 182 यात्रियों को बंधक बनाया और दावा किया कि अब तक 20 पाकिस्तानी सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और प्रशासन पर हमले को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

क्वेटा से पेशावर जा रही थी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह ट्रेन बलूचिस्तान के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी, तभी आतंकियों ने इस पर हमला कर दिया।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान-बांग्लादेश नहीं इस एशियाई देश में घट रही हिंदू आबादी, 65 सालों में 43 फीसदी बढ़ी मुस्लिम जनसंख्या
बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी
हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। यह एक अलगाववादी संगठन है, जो बलूचिस्तान के लिए अधिक स्वायत्तता की मांग कर रहा है। संगठन ने एक बयान में कहा कि बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के अधिकारी शामिल हैं, जो पंजाब जा रहे थे।
रेलवे ट्रैक उड़ाकर रोकी गई ट्रेन
BLA ने एक बयान जारी कर कहा, "हमारे लड़ाकों ने बलूचिस्तान के मश्काफ, धाधर, बोलान इलाके में एक सुनियोजित ऑपरेशन किया। हमने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया, जिससे जाफर एक्सप्रेस ट्रेन रुक गई। इसके बाद हमारे लड़ाकों ने ट्रेन पर नियंत्रण कर लिया और सभी यात्रियों को बंधक बना लिया।"
ट्रेन ड्राइवर घायल, सेना का बचाव अभियान जारी
रेलवे और पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमले में ट्रेन का ड्राइवर घायल हुआ है। यह ट्रेन क्वेटा से पेशावर जा रही थी, तभी आतंकियों ने हमला कर दिया। बचाव दल और सुरक्षाबल मौके पर पहुंच गए हैं और आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है।
BLA ने दी धमकी
BLA ने दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना के जमीनी हमले को नाकाम कर दिया और 100 से अधिक सैनिकों को बंदी बना लिया है। उन्होंने पाकिस्तानी सेना को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेना ने हवाई हमले बंद नहीं किए तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, अमेरीका ने पाक राजदूत को नहीं दी एंट्री, एयरपोर्ट से लौटाया












Click it and Unblock the Notifications