Pakistan: पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, अमेरीका ने पाक राजदूत को नहीं दी एंट्री, एयरपोर्ट से लौटाया
Pakistan: जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली है तब से इमिग्रेशन नियमों को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहे हैं। इस बीच खबर आ रही है कि तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली है।
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि तुर्कमेनिस्तान में पाक राजदूत के.के अहसान वगान को अमेरिका से बाहर कर दिया गया है। खबर के मुताबिक, उनके पास सभी वैध दस्तावेज और वैलिड अमेरिकी पासपोर्ट भी था।

Pakistan:एयरपोर्ट से किया डिपोर्ट
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद की बागडोर संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप एक्शन मोड में एक्टिव हैं और अमेरिका में अवैध तरिके से रह रहे लोगों के खिलाफ सख्त दिख रहे हैं। इसी दौरान पाकिस्तानी राजदूत के.के वगान लॉस एंजेलिस में निजी दौरे पर जा रहे थे जहां उन्हें रोक लिया गया और डिपोर्ट किया गया।
अब अमेरिकी प्रशासन के इस कदम से कूटनीतिक प्रोटोकॉल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं पाक सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और राजदूत वगान को इस्लामाबाद वापस बुला सकती है। पाक विदेश मंत्रालय ने लॉस एंजेलिस में पाक कॉन्सुलेट को इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
Pakistan:लंबे समय से हैं कार्यरत
बता दें कि तुर्कमेनिस्तान में पाकिस्तान के राजदूत के.के अहसान वगान पाक विदेश मंत्रालय में लंबे समय से सेवारत्त हैं। वह काठमांडू से पाकिस्तानी दूतावास में सेकेंड सेक्रेटरी, लॉस एजेंलिस में पाकिस्तान के कॉन्सुलेट जनरल में डिप्टी कॉन्सुल जनरल, मस्कट में एंबेसडप और नाइजर में पाकिस्तानी दूतावास में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications