Pakistan Train Hijack: 'वैश्विक आतंकवाद का केंद्र है पाकिस्तान', भारत का जोरदार पलटवार
Pakistan Train Hijack: भारत ने शुक्रवार (14 मार्च) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के उस दावे को सख्ती से खारिज कर दिया, जिसमें जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के बलूचिस्तान में अपहरण में भारत की संभावित भूमिका का आरोप लगाया गया था।

पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयस्वाल ने कहा, "हम पाकिस्तान द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों को खारीज करते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं और असफलताओं का दोष दूसरों पर लगाने के बजाय अपने अंदर झांकना चाहिए।"
भारत पर लगाया था गंभीर आरोप
दरअसल, गुरुवार (13 मार्च) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफक़त अली खान ने दावा किया था कि,भारत अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है और वैश्विक हत्यारी अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा, "हमारे क्षेत्र में, दुर्भाग्यवश, शांति के खिलाफ कई ताकतें हैं, जो पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ अपनी अभूतपूर्व और ईमानदार कोशिशों और शांति निर्माण के प्रयासों के लाभ उठाते हुए नहीं देखना चाहतीं।"
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या कहा?
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफक़त अली खान ने दावा किया था कि जाफर एक्सप्रेस हमले में शामिल विद्रोहियों के संपर्क अफगानिस्तान में बैठे मुख्य नेताओं से थे। उन्होंने कहा, "आतंकी पूरे घटना के दौरान अफगानिस्तान में स्थित योजनाकारों के साथ सीधे संपर्क में थे,"
उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार अफगानिस्तान से अनुरोध किया है कि वह अपनी ज़मीन का इस्तेमाल आतंकवादी समूहों, जैसे कि बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA), को पाकिस्तान पर हमले करने के लिए करने की अनुमति न दे।
भारत के खिलाफ हमारे नीति में कोई बदलाव नहीं- पाकिस्तान
जब उनसे पूछा गया कि, पहले BLA द्वारा की गई किसी भी गतिविधि के लिए भारत पर आरोप लगाए थे, इस घटना पर क्या कहना है। इस पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि,'हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं है। और फिर से, तथ्यों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
भारत पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करने में शामिल है। हमारे पास अफगानिस्तान से ट्रेस की गई कॉल्स के सबूत हैं।'
ये भी पढ़ें Pakistan Train Hijack: ट्रेन हाईजैक में अफगान कनेक्शन, पाक के इस दावे को तालिबान ने किया खारिज
जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि, जाफर एक्सप्रेस को BLA विद्रोहियों के द्वारा हाईजैक कर लिया गया था। जिसमें 400 से अधिक लोग सफर कर रहे थे। वहीं इसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षाबलों के द्वारा हाईजैक सवारियों को छुड़वाने के लिए कार्रवाई की गई । पाकिस्तान की सुरक्षा बलों ने दावा किया कि उन्होंने सभी 33 BLA विद्रोहियों को मार गिराया था।
ये भी पढ़ें PAK Train hijack Video: ट्रेन हाईजैक का Video जारी, देखिए कैसे पटरी उड़ाई फिर गन पॉइंट पर रखे BLA ने बंधक












Click it and Unblock the Notifications