पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों से लैस सबमरीन क्रूज बाबर-3 मिसाइल का किया परीक्षण
पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों से लैस सबमरीन क्रूज बाबर-3 मिसाइल का परीक्षण सोमवार को किया। इस बात की जानकारी इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर दे दी है।
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने परमाणु हथियारों से लैस सबमरीन क्रूज बाबर-3 मिसाइल का परीक्षण सोमवार को किया। इस बात की जानकारी इंटर-सर्विस पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक मेजर जनरल आसिफ गफूर दे दी है और सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर इस बावत जानकारी दी। इस मिसाइल की मारक क्षमता 450 किलोमीटर है।

इस मौके पर पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष कमर जावेद बाजवा ने बाबर मिसाइल पर काम करने वाली टीम को बधाई दी। पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक हिंद महासागर में अज्ञात जगह पर इस मिसाइल का परीक्षण किया गया। इस मिसाइल को मोबाइल प्लेटफॉर्म के जरिए पानी के अंदर से मिसाइल को दागा गया। इससे पहले बाबर-2 मिसाइल का परीक्षण भी पिछले साल दिसंबर में किया गया था। बताया जा रहा है कि बाबर-3 मिसाइल, इसका अपग्रेड वर्जन है। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक इस मिसाइल को आधुनिक खूबियों से लैस बनाया गया है। इसके अलावा नई लांच मिसाइल को ग्लोबल सिस्टम और सीन मैचिंग सिस्टम वाली खूबियों से लैस किया गया है। इसको पानी के अंदर से नियंत्रित करने वाला बनाने के साथ एडवांस्ड गाइडेंस और नेवीगेशन फीचर से लैस किया गया है। बाबर तीन मिसाइल में राडार सिस्टम को धोखा देकर लक्ष्य भेदने की क्षमता वाला बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications