पाकिस्‍तान: पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पीएम इमरान खान से कहा, चीन के उइगर मुसलमानों के लिए उठाएंं आवाज

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने प्रधानमंत्री इमरान खान से एक ऐसी मांग कर डाली है जिसे मानना उनके लिए मुसीबत मोल लेना होगा। अफरीदी ने इमरान से रिक्‍वेस्‍ट की है कि वह 'चीन में उइगर मुसलमानों के साथ होने वाले जुल्म पर आवाज उठाएं।' साफ है कि शाहिद अफरीदी ने जो गुगली पीएम इमरान के सामने डाली है, उसे खेल पाना उनके लिए काफी मुश्किल होगा।

afridi-imran.jpg

हमेशा बताया चीन का आतंरिक मसला

चीन पर पाकिस्तान की निर्भरता किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में पाकिस्तान लगातार उइगर मुसलमानों के मुद्दे को चीन का आंतरिक मामला बताकर परोक्ष रूप से चीन का पक्ष लेता रहा है। अफरीदी ने ट्वीट कर इमरान को मुसीबत में डालने का काम कर दिया है। शाहिद ने अपनी ट्वीट में लिखा है, 'उइगर मुसलमानों के खिलाफ जुल्म सुनकर दिल टूट जा रहा है। प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश है कि आप मुस्लिम समुदाय) को संगठित करने की बात कहते हैं तो इस बारे में भी थोड़ा सोचें। चीनी हुकूमत से अपील है कि वह भगवान के लिए, अपने मुल्क में मुसलमानों का उत्पीड़न रोके।' गौरतलब है कि चीन के शिनजियांग इलाके में एक करोड़ से अधिक उइगर मुसलमान रहते हैं जिन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा जा रहा है। उइगर और बाकी अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के आरोप में अमेरिका ने चीन की 28 सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। हाल ही में तुर्की मूल के जर्मन फुटबॉलर मेसुत ओजिल ने भी उइगर मुसलमानों का मुद्दा उठाते हुए उनके मामले में चीन की नीतियों की निंदा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+