मोदी के पीएम बनने की आहट से ही डर गया पाकिस्तान!

शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज की टिप्पणी पाक के एक अखबार में छपी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वाजपेयी के मुकाबले मोदी के बारे में पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है। द नेशन में छपी उनकी रिपोप्ट की माने तो भारत में मोदी के प्रधानमंत्री बनने की सुगहुगाहट से ही पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है। अजीज ने अखबार में दिए अपने इंटरव्यू में कहा है कि इसका कारण मोदी की मुस्लिम विरोधी और पाकिस्तान विरोधी छवि है।
पढें-मोदी के 7 दुश्मन जो उन्हें नहीं पहुंचने देंगे 7 रेसकोर्स!
समाचार पत्र ने पाकिस्तानी नेताओं और प्रेक्षकों के बीच पनपे इस डर को उद्धृत किया है कि अगर मोदी पीएम बनते हैं तो भारत के साथ पाकिस्तान के रिश्ते पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि कई पाकिस्तानी 1999 में पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण रिश्ते को बढ़ावा देने के लिए वाजपेयी की ऐतिहासिक लाहौर बस यात्रा का उदाहरण दे रहे हैं। लेकिन पाक मोदी की छवि को वाजपेयी से विपरीत मानते हैं।
अजीज का हालांकि मानना है कि चुनाव पूर्व का अड़ियल रुख अलग बात है। दोनों देशों में शांति की चाहत बहुत मजबूत है। गौरतलब है कि मोदी भी अपनी रैलियों में इस बात का जिक्र कर चुके है कि अगर देश में भाजपा की सरकार बनीं तो पाकिस्तान को रास्ते पर ला देंगे। मोदी ने कहा था कि अगर भाजपा की सरकार बनती है तो पाकिस्तान हमारे सैनिकों का सर कलम नहीं कर पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications