पाक स्कूलों ने मनाया ‘आई एम नॉट मलाला डे’
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मूल की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के खिलाफ पाकिस्तान के स्कूलों ने बिगुल छेड़ दिया है। पाकिस्तानी स्कूलों की एक संस्था ने देश में मलाला के विरोध में 'मैं मलाला नहीं' दिवस मनाया।

इस आयोजन के पीछे का मकसद विवादित उपन्यासकार सलमान रुश्दी के समर्थन के लिए मलाला का विरोध करना था। मलाला के विरोध में ऑल पाकिस्तान प्राइवेट स्कूल्स फेडरेशन ने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इससे पहले इस संगठन ने सदस्यों पर मलाला की किताब 'आई एम मलाला' खरीदने से रोक लगा दी थी।
फेडरेशन के प्रेजिडेंट मिर्जा काशिफ अली का कहना है कि मलाला सलमान रुश्दी और तस्लीमा नसरीन जैसे बौद्धिक समूह के गिरोह में शामिल है। आपको बता दें कि मलाला ने पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी, जिसके बाद अक्टूबर 2012 में पाकिस्तानी तालिबान ने उसे गोली मार दी थी।मलाला के साहस और उसके दृढ़ता के लिए इस साल उसे भारतीय समाजसेवी कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से शांति को नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications