पाकिस्तान ने कहा बीएसएफ जवान की हत्या में हमारा कोई हाथ नहीं, आतंकवाद पर भारत फैला रहा अफवाहें
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत के विदेश मंत्रियों की वार्ता रद्द करने वाले फैसले से वह काफी निराश है। इसके साथ ही उसने इस बात से भी साफ इनकार कर दिया है कि पिछले दिनों बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के जवान की हत्या में उसका कोई रोल है। न्यूयॉर्क में होने वाली युनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) के सत्र से अलग भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों क्रमश: सुषमा स्वराज और शाह महमूद कुरैशी की मुलाकात होनी थी। भारत ने वार्ता रद्द करने के पीछे जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालातों को जिम्मेदार ठहराया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने वार्ता कैंसिल करके शांति का एक मौका गंवा दिया है। पाक ने इसके साथ ही अपने बयान में कश्मीर का भी जिक्र किया है।

पाकिस्तान मिलिट्री का बचाव कर रहे इमरान
पाकिस्तान सरकार की ओर से शुक्रवार को भारत के बातचीत कैंसिल करने के फैसले के बाद एक आधिकारिक बयान जारी किया गया था। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार ने कहा कि 'पिछले दिनों बीएसएफ के जवान की हत्या में पाकिस्तान की मिलिट्री का कोई रोल नहीं है।' बयान में आगे कहा गया है कि भारत की ओर से 24 घंटें के अंदर विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली वार्ता को कैंसिल करने का फैसला किया गया और इसके पीछे जो वजहें बताई गई हैं वे काफी अतार्किक हैं। बयान के मुताबिक जो कुछ भी हुआ है वह काफी निराशाजनक है। पाकिस्तान सरकार की ओर से कहा गया कि पाक रेंजर्स ने बीएसएफ को इस बात की जानकारी दे दी है कि बीएसएफ जवान की हत्या में उसका कोई रोल नहीं है और न ही मिलिट्री का इसमें कुछ लेना-देना है।

रेंजर्स की मदद से मिला जवान का शव
पाक सरकार की ओर से दिए गए बयान की मानें तो पाक रेंजर्स की ओर से जवान के शव का पता लगाने में मदद भी की गई थी। भारतीय अथॉरिटीज इन सभी बातों से वाकिफ थी और भारतीय मीडिया के एक सेक्शन की ओर से भी इस बात की जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान ने इस घटना में अपना हाथ होने से इनकार कर दिया है। लेकिन इस बावजूद एक भावना प्रेरित और द्वेषपूर्ण भावना से परिपूर्ण यह प्रपोगेंडा जारी है। पाकिस्तान इस मौके पर यही कहेगा कि उस पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से गलत हैं। बयान की मानें तो सच सामने लाने के लिए पाक अथॉरिटीज ज्वॉइन्ट इनवेस्टिगेशन के लिए भी तैयार हैं।

कश्मीर का जिक्र और भारत पर लगाया आरोप
पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है कि भारत आतंकवाद पर झूठी अफवाहें फैला रहा है। भारत कश्मीर के लोगों पर जारी अपराधों को छिपा नहीं सकता है और न ही उनके अधिकारों को दबा सकता है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने द्विपक्षीय संबंधों के स्वरूप को बदलने के लिए मिले एक और मौके को गंवा दिया है, वह मौका जो दोनों देशों को शांति और विकास के रास्ते पर ले जा सकता था। गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी वह चिट्ठी सामने आई थी जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच रुकी हुई वार्ता को फिर से बहाल करने की अपील की थी। इसके बाद भारत ने वार्ता का ऐलान किया था। इमरान ने अपनी चिट्ठी में पीएम मोदी से कहा है कि वह साल 2015 से दोनों देशों के बीच रुकी हुई बातचीत को बहाल करें। इसके बाद भारत ने गुरुवार की शाम को वार्ता का ऐलान किया था।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications