'जम्मू कश्मीर स्पीकर को नहीं बुलाएंगे, भारत को जो करना है करे'
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने कहा है कि वह कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री काफेंस के लिए जम्मू कश्मीर के विधानसभा अध्यक्ष को नहीं बुलाएगा। यह भारत की मर्जी है कि वह इस सम्मेलन में शामिल हो या नहीं। पाक के न्यूजपेपर द डॉन में पाक नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक का बयान छपा है जिसमें यह बात कही गई है।

सादिक ने कहा है कि अगर भारत को सम्मेलन का बहिष्कार करना है तो करे लेकिन इस मुद्दे पर पाक की स्थिति साफ है। भारत ने इस मुद्दे पर पाक का आमंत्रण ठुकरा दिया है। सादिक के मुताबिक जम्मू कश्मीर को लेकर पाक की स्थिति साफ है।
यह सम्मेलन अगले माह पाक में होने वाला है। सादिक ने कहा है कि अगर भारत कश्मीर मुद्दे पर सम्मेलन से किनारे होता है तो यह उसकी समस्या है। पाक का रुख नहीं बदलने वाला है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर यूनाइटेड नेशंस
के एजेंडे में है और वर्ष 1947 से ही एक अनसुलझा विवाद है।
पाक की ओर से आए इस बयान पर अब एक बार फिर से दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू होने की आशंकाएं कमजोर होती नजर आ रही है। पाक की मीडिया की मानें तो भारत व पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की इस माह होने वाली बैठक से शायद ही कुछ हासिल हो पाए। अभी तक पाक की ओर से इस मीटिंग के लिए कोई पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications