UN में पाकिस्‍तान की राजनयिक मलीहा लोधी ने UK के पीएम बोरिस जॉनसन को बता डाला विदेश मंत्री

न्‍यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस (यूएन) में पाकिस्‍तान की स्‍थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी एक बार फिर से बड़ी गलती कर बैठीं और ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। मलीहा ने एक ट्वीट करते हुए ब्रिटेन के प्राइम मिनिस्‍टर बोरिस जॉनसन को विदेश मंत्री लिख डाला। मलीहा को एक घंटे के बाद अपनी गलती का अहसास हुआ और तब तक वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी थीं। मलीहा कई बार इस तरह की गलती कर चुकी हैं और हर बार मजाक का पात्र बन चुकी हैं।

maleeha-lodhi

एक घंटे बाद सुधारी गलती

मलीहा ने सोमवार को एक ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने आज सुबह ब्रिटेन के विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की।' उन्होंने ट्वीट के साथ दोनों नेताओं के बीच हुई बैठक की एक तस्वीर भी साझा की। लोधी ने करीब एक घंटे बाद ट्वीट हटाते हुए कहा, 'पिछले ट्वीट में लिखने में हुई गलती के लिये माफी।' मलीहा के इस ट्वीट पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करा शुरू कर दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब मलीहा की वजह से पाकिस्तान को सार्वजनिक तौर पर इस तरह शर्मिंदा होना पड़ा हो। लोधी ने साल 2017 में यूएन में एक घायल बच्‍ची की तस्वीर दिखाते हुए कहा था कि यह तस्वीर कश्मीर में 'क्रूरता' का सबूत दे रही है। जबकि वह तस्वीर 17 वर्षीय फिलीस्तीनी लड़की की थी जो गाजा में इजरायल के हमले में घायल हो गयी थी। उस फोटोग्राफ को साल 2014 में पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर हेदी लेवीन ने खींचा था।

लगे भ्रष्‍टाचार के आरोप

अगस्‍त में भी मलीहा के एक लिए शर्मिंदा करने वाला पल उस समय आया जब जब एक व्‍यक्ति ने उन्‍हें को चोर कह डाला। इस व्‍यक्ति ने यूएन में उसकी सदस्‍यता पर ही सवाल खड़े कर दिए। इस व्‍यक्ति ने मलीहा से कहा, 'तुम चोर हो और तुम्‍हें पाकिस्‍तान के प्रतिनिधित्‍व करने का कोई अधिकार नहीं है।' मलीहा के जरिए पाकिस्‍तान पर यूएन में एक शख्‍स ने भ्रष्‍टाचार के आरोप लगाए। मलीहा पर इस व्‍यक्ति ने इतना गुस्‍सा निकाला कि उन्‍हें अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा। इस व्‍यक्ति ने मलीहा पर भड़कते हुए कहा था कि वह उनके देश के लोगों का पैसा खा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+