पाकिस्तान के पूर्व हिन्दू चीफ जस्टिस की मौत
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)पाकिस्तान के हिंदू चीफ जस्टिस रहे हैं राणा भगवानदास का निधन हो गया। वे 73 साल के थे। भगवानदास पाकिस्तान में सुप्रीम कोर्ट के हेड के तौर पर काम करने वाले पहले हिंदू और दूसरे नॉन मुस्लिम जस्टिस थे।

पाकिस्तान के फेडरल पब्लिक सर्विस कमीशन के प्रेसिडेंट रहे चुके भगवानदास को संविधान और विधि मामलों का एक्सपर्ट माना जाता था।उन्होंने इस्लामिक स्टडीज में मास्टर्स की डिग्री ली थी।
चीफ जस्टिस बनाया
उन्हें 2007 में सुप्रीम कोर्ट का एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया था। 2005 और 2006 के दौरान चीफ जस्टिस वह फरवरी 2000 से सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस थे। पाकिस्तान प्रेसिडेंट ममनून हुसैन और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भगवानदास की मौत पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए शोक संदेश भेजा हैं।
प्रधानमंत्री शरीफ ने सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के तौर पर पाकिस्तान की न्याय व्यवस्था में उनके रोल के लिए राणा की तारीफ करते हुए कहा है कि वह कानून व्यवस्था, लोकतंत्र और सिद्धांतों में यकीन रखते थे। पाकिस्तान की कैबिनेट ने भी उनके निधन पर शोक जताया है और कैबिनेट की मीटिंग की शुरुआत में एक मिनट का मौन भी रखा।












Click it and Unblock the Notifications