ट्रंप ने पाक को बताया शानदार देश' और लोगों को कहा 'शानदार'?

पाकिस्‍तान ने रिलीज किया प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अमेरिका के नए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत का रीडआउट। दावा ट्रंप ने पाकिस्‍तान को कहा महान देश और कहा जल्‍द आएंगे पाकिस्‍तान।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रेस इनफॉर्मेशन ब्‍यूरों (पीआईबी) की ओर से बुधवार को उस फोन कॉल का रीडआउट रिलीज किया गया है जो नए अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बातचीत से जुड़ा हुआ है।

donald-trump-phone-pakistan.jpg

सिर्फ ट्रंप के ही शब्‍द

इस रीडआउट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने पाक को एक महान देश और यहां के लोगों को महान लोग करार दिया है।

इस रीडआउट को पढ़कर यह भी हैरानी होती है कि इसमें सिर्फ वहीं शब्‍द हैं जो ट्रंप ने कहें, पीएम नवाज ने क्‍या कहा इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह उस दिन की फोन कॉल का रीडआउट है जब अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनावों के

नतीजे आए थे और उनमें रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप को बड़ी जीत हासिल हुई थी। रीडआउट उन फोन कॉल्‍स का सारांश के तौर पर होता है जो वर्ल्‍ड लीडर्स के बीच होती हैं।

पीएम नवाज शरीफ एक शानदार पुरुष

जो रीडआउट पाक ने जारी किया है वह कुछ इस तरह से है, 'प्रधानमंत्री मुहम्‍मद नवाज शरीफ ने अमेरिका के निर्वाचित राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को फोन किया और जीत की बधाई दी। राष्‍ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से कहा कि आप की काफी प्रतिष्‍ठा है। आप एक शानदार पुरुष हैं। आप हर तरीके से काफी अच्‍छा काम कर रहे हैं जो साफ नजर आ रहा है। मैं जल्‍द ही आपसे मिलने का इंतजार कर रहा हूं। मैं एक प्रधानमंत्री से बात कर रहा हूं, मुझे महसूस हो रहा है मैं ऐसे व्‍यक्ति से बात कर रहा हूं जिसे मैं काफी दिनों से जानता हूं।'

महान देश पाक के बुद्धिमान लोग

ट्रंप ने इसके बाद पाकिस्‍तान की तारीफ में भी ये कुछ बातें कहीं, 'आपका देश काफी महान है जहां पर काफी मौके हैं। पाकिस्‍तान के लोग सबसे बुद्धिमान लोग हैं। मैं पाकिस्‍तान की उन सभी समस्‍याओं का समाधान करने के लिए तैयार हूं और करना चाहता हूं तो आप मुझे बताएंगे। व्‍यक्तिगत तौर पर यह मेरे लिए सम्‍मान की बात होगी। आप मुझे कभी कॉल कर सकते हैं यहां तक कि 20 जनवरी जब मैं अपना ऑफिस संभालूंगा, आप उससे पहले भी आप मुझे कॉल कर सकते हें।'

ट्रंप को पाक आने का इनवाइट

पीआईबी की ओर से बताया गया कि जब पीएम नवाज ने ट्रंप को पाक आने का न्‍यौता दिया तो उन्‍होंने इस तरह से जवाब दिया, 'वह जरूर इस शानदार देश का दौरा करेंगे, यहां की शानदार जगहों पर जाएंगे और शानदार लोगों से मिलेंगे। कृपया आप पाकिस्‍तान के लोगों से यह बात कह दें कि मैं जितने भी पाकिस्‍तानियों को जानता हूं वह सभी बहुत ही आश्‍चर्यजनक लोग हैं।

ट्रंप कैंप का कोई जवाब नहीं

वहीं ट्रंप की ट्रांजिशन टीम की ओर से अभी तक इस बातचीत के बारे में कोई भी टिप्‍पणी नहीं की गई है।

बुधवार को जो रीडआउट जारी किया गया है, जिसमें ट्रंप ने पाक की तारीफ की है, अगर वह सही है तो यह ट्रंप के रुख में एक बड़ा बदलाव होगा।

वर्ष 2012 में ट्रंप ने ट्विटर पर आकर पाक को काफी कोा था। उन्‍होंने उस समय पाक के साथ रिश्‍ते खत्‍म करने की बात कही थी।

ट्रंप ने कहा दोस्‍त नहीं पाक

इसी वर्ष 17 जनवरी को उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा था, 'यह बात बहुत सीधी है: पाकिस्‍तान हमारा दोस्‍त नहीं है। हमनें पाकिस्‍तान को बिलियन डॉलर्स दिए हैं और हमें क्‍या मिला? बेइज्‍जती और धोखा और इससे भी बहुत बुरा।'

ट्रंप ने हमेशा से अमेरिका में बसे मुसलमानों को देश में आने की पाबंदी की बात की है।

ट्रंप ने 'चरमपंथी इस्‍लामिक आतंकवाद फैलाने वाली उन सभी जगहों से मुसलमानों के अमेरिका आने पर पाबंदी की बात की थी जो आतंकवाद का गढ़ हैं जिसमें पाकिस्‍तान भी शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+