नवाज की ऑल पार्टी मीटिंग में वही पुराना एजेंडा, कश्मीर
इस्लामाबाद। आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सर्वदलीय मीटिंग बुलाई और इस मीटिंग में उनका सिर्फ वन प्वाइंट एजेंडा है और वह है भारत। एक ऐसा एजेंडा जिसमें नवाज के धुर-विरोधी इमरान खान ने भी अपने मतभेदों को किनारे रख दिया है।

भारत को देना है साफ संदेश
पीएम नवाज ने आज जो मीटिंग बुलाई है उसका मकसद भारत समेत दुनिया के बाकी देशों को एक स्पष्ट संदेश भेजना है। पाकिस्तान के न्यूजपेपर द डॉन ने इसकी जानकारी दी है। पाक मीडिया की ओर से कहा गया है कि सरकार दुनिया को एक साफ संदेश देना चाहती है।
फिर वहीं कश्मीर का राग
सरकार बताना चाहती है कि पाकिस्तान, भारत की ओर से उसके खिलाफ चलाए जा रहे प्रपोगैंडा को लेकर एक साथ है। सरकार इस मुद्दे पर दूसरी पार्टियों से भी सलाह-मशविरा करेगी। सरकार यह सलाह भी लेगी कि कश्मीर मुद्दे पर कूटनीति को और प्रभावी बनाया जा सकता है।
बिलावल भी मीटिंग में
पीपीपी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने भी मीटिंग में शिरकत की। बिलावल ने कहा कि इस मुद्दे पर वह और उनकी पार्टी नवाज के साथ है। बिलावल की मानें तो भारत, कश्मीर में लोगों पर जुल्म कर रहा है। ऐसे में सबको एक साथ आकर उसकी हकीकत बतानी होगी।












Click it and Unblock the Notifications