उरी आतंकी हमले के बाद पाक पीएम नवाज कश्‍मीर का रोना रोने को रेडी

न्‍यूयॉर्क। रविवार को जम्‍मू कश्‍मीर के उरी स्थित इंडियन आर्मी के बेस पर आतंकी हमला हुआ। हमले के तीन बाद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली यानी उंगा के 71वें सत्र को संबोधित करने के लिए तैयार हैं।

nawaz-sharif-unga-kashmir-pakistan.jpg

पिछले वर्ष दिया था चार सूत्रीय फॉर्मूला

इस बात में दो राय नहीं है जब पीएम नवाज इस अतंराष्‍ट्रीय मंच पर होंगे तो वह फिर एक बार कश्‍मीर का रोना रोएंगे। पिछले वर्ष पीएम नवाज ने उंगा में भारत के साथ कश्‍मीर पर शांति के प्रयासों पर चार सूत्रीय फॉर्मूला सुझाया था। बुधवार की सुबह पीएम नवाज दुनिया के नेताओं को संबोधित करेंगे।

उरी के बाद तनाव नए स्‍तर पर

दिलचस्‍प बात है कि उरी आतंकी हमले से पहले जहां भारत और पाकिस्‍तान के बीच वार्ता को लेकर प्रयास किए जा रहे थे, उरी आतंकी हमले के बाद वह प्रक्रिया ट्रैक से उतर चुकी है। इस आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक नए स्‍तर पर जा पहुंचा है।

पाक से कसम खाकर रवाना हुए हैं नवाज

विशेषज्ञों की मानें तो इस बार नवाज काफी आक्रामक होकर कश्‍मीर पर उंगा में चर्चा करने वाले हैं। पाकिस्‍तान ने भारत पर मानवाधिकारों के हनन का आरोप लगाया है।

नवाज यह कसम खाकर पाकिस्‍तान से रवाना हुए हैं कि उंगा में भारत को बेनकाब करके ही रहेंगे। पिछले हफ्ते पीएम नवाज ने कहा था पाकिस्‍तान हमेशा कश्‍मीर के लोगों को नैतिक, राजनीतिक और कूटनीतिक तौर पर समर्थन देता रहेगा।

पहला संबोधन राष्ट्रपति ओबामा का

मंगलवार से उंगा की शुरुआत हो रही है और सबसे पहले अमेरिका के कमांडर-इन-चीफ के तौर पर राष्‍ट्रपति बराक ओबामा इस सभा को संबोधित करने वाले हैं। यह बतौर राष्‍ट्रपति उनका अंतिम संबोधन होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+