शांति की वकालत करने वाले पाकिस्तान के पीएम इमरान खान के टॉप मंत्री हाफिज सईद के साथ
इस्लामाबाद। भारत के साथ शांति वार्ता की वकालत करने वाले और यूनाइटेड नेशंस जनरल एसेंबली (उंगा) में भारत को आतंकवाद को दोषी ठहराने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के कैबिनेट के मंत्री हाफिज सईद के करीब हो रहे हैं। रविवार को राजधानी इस्लामाबाद में आयोजित एक कॉन्फ्रेंस के दौरान इमरान की कैबिनेट में धार्मिक मामलों के मंत्री नूर-उल-कादरी को मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हाफिज सईद के साथ एक ही मंच पर देखा गया। आपको बता दें हाफिज यूएन और अमेरिका की तरफ से मोस्ट वॉन्टेड है और भारत में 26/11 हमलों के अलावा कई और आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है।

सुषमा ने पाकिस्तान पर बोला था हमला
रविवार को इस्लामाबाद में दिफा-ए-पाकिस्तान काउंसिल की ओर से ऑल पार्टीज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में जो बैनर लगाया गया उस पर उर्दू भाषा में लिखा था, 'पाकिस्तान की रक्षा' इस पर कश्मीर का जिक्र था और साथ ही भारत के खतरे को भी उर्दू में लिखा गया था। शनिवार को ही उंगा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान पर कड़ा हमला बोला है। सुषमा ने यहां पर कहा कि पाकिस्तान, आतंकवाद को एक हथियार के तौर पर प्रयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है और अब आतंकवाद यहां की आधिकारिक नीति का हिस्सा बन चुका है। अपने 25 मिनट के भाषण में सुषमा ने पाकिस्तान को ओसामा बिन लादेन और हाफिज सईद जैसे आतंकियों को सुरक्षित पनाह देने का दोषी करार दिया है। सुषमा ने यहां पर कहा, '9/11 के हमलावरों को उनका जवाब दे दिया गया लेकिन 26/11 के मास्टरमाइंड आज भी पाकिस्तान की सड़कों पर सुरक्षित घूम रहे हैं।'
-
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications