संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले देश के दुश्मन- पाकिस्तान PM शाहबाज शरीफ
पाकिस्तान के वर्तमान पीएम शाहबाज शरीफ ने इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद मचे बवाल और पीटीआई समर्थकों के प्रदर्शन पर बयान दिया है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को देश के प्रति 'दुश्मनी' करार दिया है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थकों ने जगह-जगह सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को भी अंजाम दिया। ऐसे में पाकिस्तान के वर्तमान पीएम शाहबाज शरीफ का बयान सामने आया है। उन्होंने प्रदर्शन करने वालों को देश के प्रति 'दुश्मनी' करार दिया है।
प्रधानमंत्री ने यह कहते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की कि पाकिस्तान का राजनीतिक इतिहास 'बहुत कड़वा' रहा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में बदले की भावना से कभी भी अच्छे परिणाम नहीं आए हैं। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आतंकवाद का कृत्य है। पीटीआई के कार्यकाल में राजनीतिक विरोधियों के परिवार और रिश्तेदारों को नहीं बख्शा।
बदले की भावना से कभी अच्छे परिणाम नहीं मिलते
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने कहा कि फेडेरल मिनिस्टर पीटीआई कार्यकाल के दौरान राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामलों का विवरण प्रसारित करते थे और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तारी की भविष्यवाणी करते थे। न केवल राजनीतिक विरोधियों बल्कि परिवार और रिश्तेदारों को भी माफ नहीं किया गया।
आगे कहा कि राजनीति में बदले की भावना से कभी अच्छे परिणाम नहीं मिले। हम अभी भी एनएबी के बहुत से मामलों का सामना कर रहे हैं। उनमें से कोई भी अभी तक हमारे खिलाफ साबित नहीं हुआ है। हमने कानून का सामना करने से कभी इनकार नहीं किया।
PTI ने दुश्मन को भी दी मात!
शाहबाज शरीफ ने यह भी कहा कि जो काम दुश्मन ने नहीं किया, वो पीटीआई ने कर दिखाया। उन्होंने कहा कि इमरान के समर्थकों ने दहशत फैलाई है। वो अपनी हरकतों से बाज आएं।












Click it and Unblock the Notifications