पाक पीएम नवाज शरीफ का चैलेंज, बनाते रहेंगे न्‍यूक्लियर हथियार

इस्लामाबाद। कुछ दिनों पहले अमेरिका के एक थिंक टैंक की रिपोर्ट आई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत की ओर से बढ़ते खतरे का डर दुनिया को दिखाकर पाक लगातार अपने परमाणु हथियार में इजाफा कर रहा है। अब नवाज ने कहा है कि पाक अपनी रक्षा के लिए परमाणु हथियार बनाता रहेगा।

अमेरिकी थिंक टैंक की रिपोर्ट के बाद अमेरिका की ओर से पाक को अपने परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने की सलाह दी गई थी। लेकिन नवाज का यह नया बयान अमेरिका के साथ ही दुनिया के तमाम देशों के लिए एक खुले चैलेंज की तरह है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश सुरक्षा कारणों से न्यूनतम परमाणु संतुलन बनाए रखना चाहता है। नवाज यह कहना नहीं भूले कि पाक के परमाणु हथियार किसी के खिलाफ नहीं हैं।

नवाज ने यह बात उस समय कही जब वह नेशनल कमांड अथॉरिटी (एनसीए) की बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे थे। बैठक में देश की सामरिक और परमाणु क्षमता के बारे में जानकारी दी गई।

पाकिस्तान की 'न्यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल अथॉरिटी' के मुताबिक सभी तरह के आक्रमणों से निपटने के लिए परमाणु हथियार जरूरी हैं। पाक का यह ऐलान ऐसे समय पर किया है जब भारत के साथ उसके रिश्तों में काफी तनाव आ चुका हैं। न्‍यूक्लियर कमांड एंड कंट्रोल वह कमेटी है जिसकी अध्‍यक्षता पाक के प्राइम मिनिस्‍टर करते हैं।

रेडियो पाकिस्तान ने बताया है कि बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता नवाज ने की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र में हथियारों की होड़ से बचने की अपनी नीति पर अमल करता रहेगा।

उन्होंने कहा, पाकिस्तान दक्षिण एशिया में शांति और सामरिक स्थायित्व चाहता है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए मसलों को बातचीत से हल करने का पक्षधर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+