पाकिस्‍तान: इमरान की पहली पत्‍नी जेमिमा का दावा-बुशरा ने किया पीएम पर काला जादू!

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्‍नी जेमिमा गोल्‍डस्मिथ ने एक ऐसा पोस्‍टर ट्वीट कर दिया है जिसके बाद लोग हैरत में पड़ गए हैं। उन्‍हें समझ नहीं आ रहा है कि इस पर कैसे रिएक्‍ट किया जाए। दरअसल जेमिमा ने ट्विटर पर अपने पति को लेकर एक फनी मीम शेयर किया। जेमिमा के इस ट्वीट ने लोगों को हैरानी में डाल दिया क्योंकि वह अपने पूर्व पति से जुड़ी किसी भी मामले पर प्रतिक्रिया देने से बचती हैं। आपको बता दें कि इमरान खान ने तीन शादियां की हैं और ब्रिटिश मूल की जेमिमा उनके दो बेटों की मां हैं।

 ट्रोल होने से पहले डिलीट किया ट्वीट

ट्रोल होने से पहले डिलीट किया ट्वीट

जेमिमा ने जो पोस्‍टर शेयर किया है वह लॉलीवुड का है। पोस्‍टर में जेमिमा के अलावा इमरान खान और उनकी तीसरी बीवी बुशरा शेख को दिखाया गया था। इस पोस्टर में कैप्शन लिखा था, 'तुमने कौन सा काला जादू कर दिया?' इस कैप्शन का इशारा इमरान खान की तीसरी बीवी बुशरा की तरफ था। इसके बाद जेमिमा ने एक और ट्वीट किया और कहा कि वह किसी को अपमानित नहीं करना चाहती हैं लेकिन उन्हें मजेदार ट्रक आर्ट वाले लॉलीवुड पोस्टर पसंद हैं। जेमिमा ने कहा कि दूसरे लोगों की तरह उन्हें भी पोस्टर फनी लगा। शायद वह पहले ही इमरान खान के समर्थकों द्वारा ट्रोल होने के खतरे को भांप गई थीं।

पाकिस्‍तान में बुलाते हैं जेमिमा को भाभी

पाकिस्‍तान में बुलाते हैं जेमिमा को भाभी

आपको बता दें कि जेमिमा की पाकिस्तान में आज भी अच्छी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें 'भाभी' कहकर बुलाते हैं। जेमिमा के पोस्‍टर शेयर करने के बाद फैंस ने भी उनसे ट्विटर पर काफी सवाल किए। एक फैन ने उनसे पूछा कि क्या वह इमरान खान को मिस करती हैं और क्या वह कभी अपने पूर्व पति के लिए रोई हैं? जेमिमा ने इस सवाल को 'वाओ' का एक्सप्रेशन देकर टाल दिया। जेमिमा और इमरान खान की शादी साल 1995 में हुई थी और 2004 में दोनों अलग हो गए थे। इमरान खान और जेमिमा के कासिम और सुलेमान नाम के दो बेटे भी हैं।

बुशरा के पास दो जिन्‍न होने का दावा

बुशरा के पास दो जिन्‍न होने का दावा

इमरान और जेमिमा गोल्डस्मिथ की जोड़ी पाकिस्तान में बेहद लोकप्रिय थी और रेहम खान के साथ दूसरी शादी टूटने के बाद फैंस एक बार फिर दोनों के साथ आने की उम्मीद करने लगे थे। मगर इमरान ने बुशरा मानेका से तीसरी शादी रचा ली। बुशरा अक्सर बुर्के में नजर आती हैं। बुशरा को लेकर कुछ समय पहले पाकिस्‍तान के एक जर्नलिस्‍ट ने दावा किया था कि उनके पास दो जिन्‍न है। पाकिस्तानी पत्रकार ने कहा था कि बुशरा के पास जिन्न हैं, जो उनके कहने पर काम करते हैं। पाकिस्तान पीएमओ हाउस स्टाफ ने इस दावे को खारिज कर दिया था। पत्रकार ने कहा था कि बुशरा बीबी की तस्वीर शीशे में नहीं दिखती है।

साल 2018 में हुई इमरान-बुशरा की शादी

साल 2018 में हुई इमरान-बुशरा की शादी

इमरान का निकाह बुशरा बीबी के साथ एक जनवरी 2018 को लाहौर में हुआ था और इस समारोह को बेहद गोपनीय रखा गया। बुशरा मनेका एक आध्यात्मिक गुरु और उन्‍हें पाकिस्तान के पंजाब के पाकपट्टन जिले के बुशरा बीबी के नाम से भी जानते हैं। मूल रूप से दक्षिणी पंजाब की रहने वालीं बुशरा के 5 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 3 बेटियां शामिल हैं। बुशरा मनेका 'पिंकी' के रूप में भी जानी जाती हैं। पीटीआई प्रमुख इमरान खान और बुशका मनेका की पहली बार वर्ष 2015 में लोधरन में हुए उपचुनाव दौरान मिले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+