पाकिस्‍तान के PM इमरान खान बोले-हम लॉकडाउन झेलने की हालत में नहीं, संसाधनों की कमी का दिया हवाला

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में बड़े स्‍तर पर लॉकडाउन लागू करने से साफ इनकार कर दिया है। पीएम इमरान का कहना है कि उनके देश के पास इतने संसाधन नहीं है कि लॉकडाउन का दबाव झेला जा सके। पाकिस्‍तान में इस समय कोरोना के मामले 34,000 से ऊपर पहुंच चुके हैं। इमरान पहले भी इसी तरह की बात कह चुके हैं और उन्‍होंने मार्च माह में भी लॉकडाउन से साफ इनकार कर दिया था।

imran-khan

कब जाएगा कोरोना कोई नहीं जानता

पाकिस्‍तान पीएम इमरान के करीबी ने मंगलवार को कहा कि देश अभी इस हालत में नहीं है कि यहां पर अनिश्चितकाल के लिए लॉकडाउन लगाया जा सके। उनका कहना था कि कोरोना वायरस एक अनिश्चित महामारी है और कब खत्‍म होगी कोई नहीं जानता है और ऐसे में देश लॉकडाउन नहीं झेल सकता है। इमरान खान की अध्‍यक्षता वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए इनफॉर्मेशन मिनिस्‍टर शिहबिल फराज ने कहा कि देश के पास अनिश्चितकाल तक लगाए गए लॉकडाउन को झेलने के लिए संसाधन नहीं हैं। उन्‍होंने कहा कि जैसे हालात है उसमें दोनों चीजें की जा सकती हैं- जिंदगियों को भी बचाया जा सकता है और बिजनेस भी जारी रह सकता है। उन्‍होंने इसे ही एक सर्वश्रेष्‍ठ आइडिया करार दिया है। उनका कहना था कि देश के पास और विकल्‍प नहीं हैं।

कोरोना से पाकिस्‍तान में अब तक 737 की मौत

पाकिस्‍तान में अब तक 737 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। मार्च में इमरान खान ने कहा था कि उनका देश अमेरिका या यूरोप की तरह बड़े स्‍तर पर लॉकडाउन लगाने में सामर्थ्‍यवान नहीं है। उन्‍होंने जोर देकर कहा था कि लॉकडाउन ऐसा कदम होगा जो पहले से खस्‍ताहाल अर्थव्‍यवस्‍था को और चौपट कर देगा। खान का कहना था कि पाकिस्‍तान की 25 प्रतिशत आबादी गरीबी में रहती है। ऐसे में अगर शहरों को बंद कर दिया गया तो फिर हालात और मुश्किल हो सकते हैं। उनका कहना था कि उन्‍हें कोरोना से तो बचा लिया जाएगा मगर वो भूख से मर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+