VIDEO: 'हम तो पहले से ही चांद पर हैं', चंद्रयान-3 पर पाकिस्तानी ने की अपने मुल्क की इंटरनेशनल बेइज्जती!
Pakistan Reaction Chandrayan-3: चांद के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग के बाद पूरी दुनिया में भारत की वाहवाही हो रही है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत पहला देश बन चुका है। जो काम चीन-अमेरिका, रूस जैसे देश नहीं कर पाया। उसे भारत ने कर दिखाया।
तमाम देशों के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्रियों ने भारत के उसके सफल चंद्रयान-3 के लिए बधाई दी है। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों का रिएक्शन वायरल हो रहा है।

पूरी दुनिया की भारत के चंद्रयान-3 मिशन के सॉफ्ट लैंडिंग पर नजर थी। शाम 5 बजकर 44 मिनट के बाद इसरो से ये कार्यक्रम लाइव स्ट्रीम किया गया था, जिसको पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी लाखों लोगों ने देखा। पाकिस्तान की सरकार जहां यह देखकर सदमे में है तो वहां की जनता से हंसा देने वाली प्रतिक्रिया मिली है।
पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती!
इसरो के चंद्रयान-3 के मिशन की पाकिस्तानी जनता जमकर तारीफ कर रही हैं, लेकिन इसमें सबसे मजेदार एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो शख्स कह रहा है कि 'हम तो पहले ही चांद पर पहुंच चुके हैं...'।
पाकिस्तान के एक यूट्यूबर ने अपने चैनल Real entertainment tv पर चंद्रयान मिशन को लेकर लोगों से रिएक्शन की वीडियो पोस्ट की है, जिसमें एक शख्स ऐसा जवाब देता है कि वहां मौजूद लोग अपने देश की बर्बादी पर भी हंसते नजर आते हैं।
'हम तो पहले से चांद पर हैं...'
शख्स कैमरे पर बोलता है, 'वो तो पैसा लगाकर जा रहे हैं ना? हम तो पहले से ही चांद पर रह रहे हैं, आपको नहीं पता", जिस पर यूट्यूबर हैरानी से उसे देखता है तो युवक आगे कहा है कि क्योंकि ना वहां पानी-बिजली है ना ही पाकिस्तान में।
अपनी सरकार को कोसा
इसके अलावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लोगों ने भारत को चंद्रयान-3 के लिए जमकर बधाईयां दी। इसी के साथ पाकिस्तान के आम लोगों ने अपनी ही सरकार को जमकर कोसा। लोगों ने इस बात को कबूल किया कि पाकिस्तान भारत की बराबरी नहीं कर पाएगा। पाकिस्तानी लोग खुद मान रहे है कि भारत पाकिस्तान से बहुत आगे निकल चुका है।
-
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications