पाकिस्‍तान ने बैसाखी के मौके पर भारतीय सिखों के लिए 2200 वीजा

नई दिल्‍ली। पाकिस्‍तान ने बैसाखी के मौके पर अलग-अलग सिख धार्मिक स्‍थलों के दर्शन के मकसद से 2200 भारतीय सिख श्रद्धालुओं को वीजा जारी किए हैं। दिल्‍ली स्थित पाकिस्‍तान उच्‍चायोग ने दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्‍य करने के मकसद से वीजा जारी किए हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच प्रोटोकॉल 1974 के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए पाकिस्तान सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के लिए 2200 वीजा जारी किया। 12 अप्रैल से 21 अप्रैल के बीच चलने वाले बैसाखी त्यौहार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान ने सिख श्रद्धालुओं को ये वीजा जारी किए हैं।

india-pakistan-150

पंजा साहिब से लेकर नानकाना साहिब तक के दर्शन

भारत में पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहैल महमूद ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, ' मैं उन सभी भाईयों और बहनों को शुभकामनाएं और बधाई देना चाहता हूं जो इस बैसाखी जैसे फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, मैं उनके सुखद यात्रा की कामना करता हूं।' सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के दौरे के दौरान पंजा साहिब, ननकाना साहिब और करतार साहिब के दर्शन कर पायेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच के प्रोटोकॉल के तहत दोनों देशों के श्रद्धालुओं को हर साल आने वाले महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों और त्यौहारों के मौके पर एक दूसरे देश में जाने की इजाजत देता है। पाक की तरफ से यह भी कहा गया है कि भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिए वीजा जारी करने के बहाने पाकिस्तान सरकार का दोनों देशों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+