ब्रिक्स समिट में एंट्री नहीं मिली तो बहुत दुखी हुआ पाकिस्तान, कहा- बस 'एक देश' ने रोका हमारा रास्ता

पाकिस्तान वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता में आमंत्रित नहीं किए जाने पर बेहद दुखी महसूस कर रहा है।

इस्लामाबाद, 27 जूनः पाकिस्तान वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता में आमंत्रित नहीं किए जाने पर बेहद दुखी महसूस कर रहा है। पाकिस्तान ने सोमवार को किसी देश का नाम लिए बिना दावा किया कि 24 जून को चीन में आयोजित विकास वार्ता के उसके निमंत्रण को एक ब्रिक्स सदस्य ने रोक दिया था। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अध्यक्षता में यह वार्ता बीजिंग में संपन्न हुई थी।

भारत की तरफ था इशारा

भारत की तरफ था इशारा

पाकिस्तान ने भारत का नाम लिए बगैर कहा कि उसे 'एक देश' ने हाल ही में संपन्न हुए वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय वार्ता में भाग लेने से रोक दिया। पड़ोसी देश पाकिस्तान का इशारा भारत की तरफ था। दरअसल ब्रिक्स (ब्राजील-रूस-भारत-चीन-दक्षिण अफ्रीका) दुनिया के पांच सबसे बड़े विकासशील देशों को एक समूह है। इसकी हाल ही में एक वर्चुअल समिट हुई थी।

पाकिस्तान की भागीदारी हुई ब्लॉक

पाकिस्तान की भागीदारी हुई ब्लॉक

पाकिस्तान का कहना है कि इस समिट में एक गैर-सदस्य देश के तौर पर पाकिस्तान को भी भाग लेना था लेकिन 'एक देश' के कहने पर उसे इसमें भाग नहीं लेने दिया गया। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि पांच देशों के शिखर सम्मेलन ब्रिक्स के एक सदस्य ने गैर-सदस्य देशों के लिए बातचीत में पाकिस्तान की भागीदारी को ब्लॉक कर दिया था।

2 दर्जन से अधिक देशों ने लिया हिस्सा

2 दर्जन से अधिक देशों ने लिया हिस्सा

24 जून को हुई ब्रिक्स की वर्चुअल बैठक में "वैश्विक विकास पर उच्च स्तरीय संवाद" में दो दर्जन गैर-सदस्य देशों के नेताओं ने भाग लिया। लेकिन इन देशों की बैठक में पाकिस्तान को शामिल होनी का आमंत्रण नहीं मिला। यह माना जा रहा है कि पाकिस्तान की भागीदारी को ब्लॉक करने वाला देश भारत था क्योंकि दोनों देशों के बीच हाल के समय में रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं।

पाकिस्तान को भविष्य से उम्मीद

पाकिस्तान को भविष्य से उम्मीद

पाकिस्तान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि संगठन की भविष्य की भागीदारी समावेशिता के सिद्धांतों पर आधारित होगी, जिसमें विकासशील दुनिया के समग्र हितों को ध्यान में रखा जाएगा और संकीर्ण भू-राजनीतिक विचारों से मुक्त होगा।

चीन को दी बधाई

चीन को दी बधाई

पाकिस्तान ने ब्रिक्स बैठक की सफलतापूर्वक मेजबानी करने के लिए चीन को बधाई भी दी। पाकिस्तान ने कहा, "हम विकासशील देशों के हितों को बढ़ावा देने में चीन की भूमिका की सराहना करते हैं। चीन के साथ, पाकिस्तान वैश्विक शांति, साझा समृद्धि और समावेशी विकास के लिए एक मजबूत आवाज रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+