कीमतों का बम गिराने के मामले में कम नहीं पड़ोसी पाकिस्तान, पेट्रोल पर बढ़ाए सीधे 12 रुपए

इस्लामाबाद, 16 फरवरी: आतंक को पनाह देने वाले पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में महंगाई से हाय तौबा मची हुई है। कर्ज के बोझ के तले दबे पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी जनता पर महंगाई का बम फोड़ा है। आलम यह है कि जहां खाने की चीजों से लेकर जरूरत के सामानों की कीमत आसमान छू रही है, वहीं अब इमरान खान ने अपनी आवाम को 'पेट्रोल बम' गिराए हैं। पाकिस्तान की बेहतरी का दावा करने वाली इमरान सरकार ने मंगलवार को पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में 12.03 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी करके जनता पर नई मुसीबत डाल दी।

पेट्रोल की कीमत में 12.03 रु. का इजाफा

पेट्रोल की कीमत में 12.03 रु. का इजाफा

पाकिस्तानी सरकार ने मंगलवार को पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों में 12.03 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा करते हुए जनता पर नया भार डाल दिया। पहले से ही कमर तोड़ महंगाई की मार झेल रहे लोगों की तकलीफ को कम करने की बजाए इमरान खान मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। पाकिस्तान सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 12.03 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 9.53 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई है।

पेट्रोल 159.86 और डीजल 154.15 पहुंचा

पेट्रोल 159.86 और डीजल 154.15 पहुंचा

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार इसी तरह लाइट डीजल ऑयल की रेट में 9.43 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है, जबकि केरोसिन में 10.08 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। नई कीमत लागू होने के बाद अब पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 147.82 रुपए प्रति लीटर से बढ़ाकर 159.86 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल 144.62 से 154.15 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

पाकिस्तान में रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम

पाकिस्तान में रिकॉर्ड ऊंचाई पर दाम

ऐसे ही लाइट डीजल ऑयल की कीमत 114.54 प्रति लीटर से बढ़ाकर 123.97 रुपए कर दी गई है। वहीं मिट्टी के तेल को 116.48 प्रति लीटर से बढ़ाकर 126.56 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। इसी के साथ नई कीमतों के ऐलान के बाद पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार ईंधन की नई कीमतें 28 फरवरी तक लागू रहेंगी।

महंगाई के मुद्दे पर इमरान खान फेल!

महंगाई के मुद्दे पर इमरान खान फेल!

बता दें कि पाकिस्तान की जनता लगातार इमरान खान को महंगाई के मुद्दे पर घेरती नजर आती हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री इमरान खान ने महंगाई को लेकर अपना बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे कई दफा महंगाई रातों जगाती है, हालांकि इसके साथ उन्होंने यह भी कहा था कि यह पाकिस्तान का विशिष्ट मुद्दा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+