पाकिस्‍तान के पूर्व PM इमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, शरीफ सरकार इन दो विकल्पों पर कर रही विचार

Pakistan Former PM Imran Khan जब से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सत्ता से बेदखल हुए हैं, तब से उनके सितारे गर्दीश में चल रहे हैं। ऐसे में अब उनको लेकर ताजा खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के चीफ इमरान खान (Imran Khan) को गिरफ्तार किया जा सकता है। खान की यह गिरफ्तारी विदेशी फंडिंग मामले में की जा सकती है।

Imran Khan

पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट एआरवाई न्यूज (ARY News) के सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनको विदेशी फंडिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। यह रिपोर्ट तारिक शफी, हामिद जमान और सैफ नियाजी सहित पीटीआई के अन्य नेताओं को उसी दिन गिरफ्तार किए जाने के तुरंत बाद आई है।

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने केस के जुड़े अधिकारियों को इमरान खान के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि शहबाज शरीफ सरकार ने पीटीआई चीफ को गिरफ्तार करने या उन्हें नजरबंद करने के विकल्पों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने सीनेटर सैफुल्ला नियाजी, तारिक शफी और हामिद जमाद को गिरफ्तार कर चुकी है। विदेशी फंडिंग मामले की एफआईआर में इव लोगों के अलावा और भी लोग शामिल थे। इससे पहले दिन में राणा सनाउल्लाह ने पार्टी की प्रतिबंधित फंडिंग से संबंधित एक मामले में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सीनेटर सैफुल्ला नियाजी और नेता हामिद जमान को हिरासत में लेने की पुष्टि की।

इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए पाक मंत्री ने कहा कि पीटीआई के सीनेटर सैफुल्लाह नियाजी और हामिद जमान, जो इंसाफ ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं उनको 'सुरक्षात्मक हिरासत' में ले लिया गया है। नजरबंदी की वजह बताते हुए राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पीटीआई नेता पार्टी के प्रतिबंधित फंडिंग मामले में संघीय जांच प्राधिकरण (एफआईए) के समक्ष पेश नहीं हो रहे थे। इतना ही नहीं मंत्री ने आगे बताया कि अगर जरूरी हुआ तो हम कानूनी कार्रवाई करेंगे और उन्हें गिरफ्तार करेंगे।

गौरतलब है कि पाकिस्तान इलेक्शन कमिशन (ECP) बेंच ने अपने सुरक्षित फैसले में कहा कि पीटीआई के खिलाफ प्रतिबंधित फंडिंग साबित हो गई है। ईसीपी ने अपने सर्वसम्मत फैसले में फैसला सुनाया कि पार्टी को बिजनेस टाइकून आरिफ नकवी और 34 विदेशी नागरिकों से धन प्राप्त हुआ। मालूम हो कि हाल ही में इमरान खान का एक कथित ऑडियो लीक हुआ है, जिसमें उनके पीएम रहते रिकॉर्ड किया गया था। इस ऑडियो में उनको कथित तौर पर खरीद-फरोख्त के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+