फैसलाबाद में दी गई 4 और आतंकियों की फांसी, अब लाहौर में तैयारियां
लाहौर। पेशावर के आर्मी पब्लिक स्कूल पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ मौत की सजा का अभियान और तेज हो गया है। रविवार को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद की एक जेल में चार और आतंकियों को फांसी दे दी गई है।

यह चारों आतंकी पाक सेना के पूर्व प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ की हत्या के दोषी हैं। इन चारों के नाम है जुबेर अहमद, रशीद कुरैशी, गुलाम सरवर भट्टी और अखलाक अहमद।
चारों आतंकियों को फांसी देने से पहले इनके परिवार वालों को इनसे मिलने की इजाजत दी गई थी। फांसी देने के बाद फैसलाबाद में कोई बड़ी घटना न हो, इससे बचने के लिए शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
पूरे शहर में एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स डेप्लॉयड है और साथ ही जेल की ओर से जाने वाले सभी रास्तों को कंटेनर और बैरीकैडर्स के सहारे बंद कर दिया गया है।
अब अगले 24 से 36 घंटों के अंदर लाहौर की कोट लखपत जेल में चार और आतंकियों को फांसी दी जा सकती है। इनकी फांसी के लिए तैयारिंया शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी फैसलाबाद की ही जेल में दो आतंकियों को फांसी दी गई थी।
आपको बता दें कि पेशावर के आर्मी स्कूल पर तहरीक-ए-तालिबान के हमले के बाद पाक में नवाज शरीफ की सरकार ने फांसी पर लगी रोक को हटा लिया था। इसके बाद सेना प्रमुख राहील शरीफ की ओर से ब्लैक वारंट पर साइन किए गए और आतंकियों को फांसी देने का रास्ता साफ हो गया।












Click it and Unblock the Notifications