Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डॉक्‍टरों की सलाह के बाद अस्‍पताल से अदियाला जेल शिफ्ट किए गए नवाज

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंगलवार की शाम अस्‍पताल से वापस जेल में शिफ्ट हो गए। एक मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डॉक्‍टरों ने उनके स्‍वास्‍थ्य में सुधार की जानकारी दी थी और इसके बाद उन्‍हें वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ मंगलवार की शाम अस्‍पताल से वापस जेल में शिफ्ट हो गए। एक मंत्री की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक डॉक्‍टरों ने उनके स्‍वास्‍थ्य में सुधार की जानकारी दी थी और इसके बाद उन्‍हें वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सोमवार को नवाज शरीफ को इस्‍लामाबाद स्थित पाकिस्‍तान इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में भर्ती कराया गया था। नवाज ने जेल में तबियत खराब होने की शिकायत की थी।

nawaz-sharif-jail.jpg

नवाज को मिली है 10 वर्ष की सजा

नवाज और उनकी बेटी मरियम नवाज को 13 जुलाई को जेल भेजा गया था। नवाज को एवेनफील्‍ड प्रॉपर्टी केस में 10 वर्ष की सजा और उनकी बेटी मरियम को इसी केस में सात वर्ष की सजा सुनाई गई है। पंजाब प्रांत के कार्यवाहम मंत्री शौकत जावेद की ओर से जानकारी दी गई, 'पूर्व पीएम को डॉक्‍टरों की सलाह के बाद अदियाला जेल में वापस भेज दिया गया है।' उन्‍होंने जानकारी दी कि शरीफ रावलपिंडी स्थित जेल वापस जाना चाहते थे क्‍योंकि वह अस्‍पताल में अपनी डेली वॉक नहीं कर पा रहे थे। उन्‍होंने यह भी बताया कि पूर्व पीएम को उनकी मर्जी के बिना अस्‍पताल लाया गया था। शरीफ की पार्टी पाकिस्‍तान मुस्लिम लीग-नवाज को 25 जुलाई को हुए आम चुनावों में बुरी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी को इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के हाथों शिकस्‍त का सामना करना पड़ा है। नवाज का दावा है कि उन्‍हें देश की सेना और न्‍यायपालिक की ओर से निशाना बनाया जा रहा है। नवाज के भाई शहबाज शरीफ जो पार्टी के प्रेसीडेंट भी हैं, उन्‍होंने चुनावों के नतीजों को मानने से साफ इनकार कर दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+