Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pakistan: पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने सेना पर बोला हमला, कहा-देश की हालत के लिए जिम्‍मेदार हैं जनरल

लंदन। पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा और पाक सेना पर जमकर बरसे हैं। शुक्रवार की रात एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्‍होंने सेना को उनकी सरकार अस्थिर करने का जिम्‍मेदार बताया। शरीफ ने कहा कि सेना ने ही इमरान खान को प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है। शरीफ पिछले करीब एक साल से लंदन में हैं। वह यहां पर इलाज कराने गए थे और तब से यहीं पर रह रहे हैं।

nawaz-sharif

गुंजरावाला स्‍टेडियम में हुई रैली

पाकिस्‍तान के गुंजरावाला के स्‍टेडियम में हुई एक रैली को नवाज शरीफ ने लंदन से वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। शरीफ ने इस दौरान आर्मी चीफ जनरल बाजवा और इंटेलीजेंस एजेंसी आईएसआई के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद पर चुनावों में धांधली, उनकी सरकार गिराने, मीडिया के साथ मिलीभगत, न्‍यायव्‍यवस्‍था पर दबाव डालने और राजनेताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। यह पाकिस्‍तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) की पहली रैली थी। रैली में कई विपक्षी नेता भी शामिल थे। शरीफ की इस रैली को टीवी न्‍यूज चैनल की तरफ से कवर नहीं किया गया था। देश की प्रसारण सेवा को इस बात की इजाजत नहीं दी गई है कि वह तथाकथित अपराधियों और भगोड़ों के भाषण को कवर करें। बैन के बावजूद भारी तादाद में लोग उमड़े और उन्‍होंने नवाज शरीफ को सुना। एक अनुमान के मुताबिक करीब 20,000 लोग इस रैली में शामिल थे।

'जनरल आपको जवाब देना होगा'

नवाज शरीफ ने कहा, 'डेढ़ करोड़ लोग बेरोज़गार हो गए, जवाब आपको देना होगा। आटा चीन की बढ़ती कीमतों पर सरकार काबू नहीं रख सकी, बाजवा साहब जवाब आपको देना होगा।' उन्‍होंने आगे कहा, 'मैं आपको इस पूरी अव्‍यवस्‍था के लिए जिम्‍मेदार ठहराता हूं। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और महंगाई में बेतहाशा इजाफा हुआ है। एक रोटी की कीमत अब 10 रुपए है और दवा की कीमतें आसमान पर हैं। लोग अब इस लायक नहीं हैं कि अपना बिजली का बिल अदा कर सकें।' शरीफ ने आगे कहा, 'आप मुझे तानाशाह कहें, विद्रोही कहें और चाहे मुझे दोषी ही क्‍यों न बना दें। यहां तक कि हाइजैकर भी कह सकते हैं। मेरी संपत्ति को जब्‍त कर लीजिए। मेरे खिलाफ झूठे केस फाइल करिए, लेकिन नवाज शरीफ बोलता रहेगा और आप उसके लोगों के लिए उसकी आवाज दबा नहीं सकते हैं।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+