पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को गिरफ्तार करने का दिया आदेश
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने तहरीक-ए-इंसान पार्टी के मुखिया इमरान खान को गिरफ्तार करने का आदेश जारी किया है। चुनाव आयोग ने पुलिस को निर्देश करते हुए कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार करके 25 सितंबर तक पेश करें। बता दें कि इमरान खान के खिलाफ यह आदेश अवमानना के एक मामले में जारी किया गया है।

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की खबर के मुताबिक पीटीआई के पूर्व नेता अकबर एस. बाबर ने चुनाव आयोग में इमरान खान के खिलाफ याचिका दाखिल किया था। इस याचिका में इमरान खान पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने पाकिस्तान के जनप्रतिनिधित्व कानून, 1976 के तहत चुनाव आयोग की अवमानना की थी। आयोग ने इस मामले में इमरान खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
इमरान खान ने इस मामले में चुनाव आयोग को पूर्वाग्रहों से ग्रस्त बताया था जिसके बाद आयोग ने इमरान खान को 14 सितंबर को पेश होने को कहा था, लेकिन वो नहीं पहुंचे। इस बात पर भड़के चुनाव आयोग ने इमरान के खिलाफ वॉरंट जारी करते हुए कहा कि उन्हें 25 सितंबर से पहले आयोग के सामने पेश किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications