पाकिस्तान चुनाव 2018: नवाज शरीफ ने अस्पताल में भर्ती होने से किया इनकार, बोले खुद को कमजोर नहीं साबित कर सकता
रावलपिंडी। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अस्पताल में भर्ती होने से साफ इनकार कर दिया है। मेडिकल बोर्ड ने अथॉरिटीज को सलाह दी थी कि नवाज की तबियत काफी खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करा देना चाहिए। लेकिन सके बाद भी नवाज ने इस सुविधा को लेने से साफ इनकार कर दिया है। नवाज का कहना है कि वह इस मौके पर खुद को कमजोर नहीं साबित करना चाहते हैं। नवाज को डायबिटीज है और वह दिल के मरीज भी हैं। नवाज को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने 10 वर्ष की कैद की सजा और उनकी बेटी मरियम को सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई है। दोनों को लंदन के एवेनफील्ड मामले में यह सजा सुनाई गई है।

जेल में हुए नवाज के टेस्ट्स
नवाज के करीबियों का कहना है कि अब जबकि चुनावों में 24 घंटे से भी कम का समय बचा है तो वह पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं के बीच 25 जुलाई को होने वाले चुनावों से पहले गलत संदेश नहीं भेजना चाहते हैं। नवाज ने सोमवार को जेल अथॉरिटीज से अनुरोध किया था कि उन्हें जेल में ही मेडिकल सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। डॉक्टरों ने कुछ बेसिक टेस्ट्स किए थे और एक या दो दिन में जेल में ही उनके कुछ और टेस्ट होंगे। इस बीच नवाज ने खुद को और बेटी को सरकारी रेस्ट हाउस में शिफ्ट करने से भी इनकार कर दिया है। यह रेस्ट हाउस अदियाला जेल से सिर्फ कुछ ही मील की दूरी पर है। सोमवार को ही पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा के गर्वनर ने नवाज से जेल में मुलाकात थी। राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने कार्यवाहक पीएम को आदेश दिया है कि नवाज को बेहतर सुविधाएं दी जाएं।
13 जुलाई को किए गए थे गिरफ्तार
नवाज और मरियम को 13 जुलाई का लंदन से लाहौर आने के बाद गिरफ्तार किया गया था। दोनों कुछ दिनों तक लंदन में थे जहां पर नवाज की पत्नी कुलसुम नवाज के गले के कैंसर का इलाज चल रहा है। कुलसुम की हालत अभी तक नाजुक बनी हुई है। जेल में दो मेडिकल टीमों ने नवाज का चेकअप किया था। एक अधिकारिक टीम की ओर से यह अनुरोध किया गया था कि नवाज को तुरंत ही किसी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। बताया जा रहा है कि उनकी एक किडनी फेल हो गई है।
-
PSL 2026: पीएसएल में मची भारी भगदड़! 9 विदेशी खिलाड़ियों ने दिया धोखा, देखें टूर्नामेंट छोड़ने वालों की लिस्ट -
Iran America War: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच मुनीर ने ट्रंप को किया कॉल, आखिर क्या हुई बात? -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
IPL Throwback: पाकिस्तानी होकर भी खेला आईपीएल, बैन के बावजूद कैसे प्रीति जिंटा की टीम का हिस्सा बना यह खिलाड़ी -
Dhurandhar 2 Pakistan Viral Video: धुरंधर 2 का पाकिस्तान में 'खौफ'! ल्यारी में पुलिस ढूंढ रही RAW एजेंट -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications