सीता व्‍हाइट केस में पाकिस्‍तान के पीएम इमरान को भेजा गया समन

इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान की कोर्ट की ओर से बुधवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए एक समन भेजा गया है। यह समन उन्‍हें सीता व्‍हाइट केस में भेजा गया है। इमरान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रतिद्वंदी की ओर से एक याचिका दायर किया गया था। इस याचिका में कहा गया था कि इमरान ने चुनावों के समय जो नॉमिनेशन पेपर फाइल किए थे उनमें अपनी बेटी टीरियान व्‍हाइट का जिक्र नहीं किया था, जो उनके और सीता के रिश्‍ते के बाद जन्‍मी थी। सीता व्‍हाइट एक अमेरिकी नागरिक हैं और इमरान पर आरोप हैं कि उनके सीता के साथ रिश्‍ते थे लेकिन चुनावों के समय उन्‍होंने यह बात छिपाई।

imran-khan-summon

पेशावर हाई कोर्ट ने जारी किया है समन

पाकिस्‍तान के पेशावर हाई कोर्ट की ओर से इमरान को समन को भेजा गया। इमरान को कोर्ट ने 13 दिसंबर को हाजिर होने के लिए कहा है। हाई कोर्ट के जस्टिस जिसमें इकरमउल्‍ला खान और इश्तियाक इब्राहीम की बेंच की ओर से समन भेजा गया है। 25 जुलाई को पाकिस्‍तान में हुए चुनावों में बानू सीट से इमरान के प्रतिद्वंदी इनामउल्‍ला खान की तरफ से कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया है कि खान की सीता व्‍हाइट से एक बेटी है लेकिन उन्‍होंने यह बात अपने नॉमिनेशन पेपर्स में छिपाई थी। इनामउल्‍ला खान ने कहा कि इमरान ने यह बात छुपाकर संविधान की धारा 62 और 63 का उल्‍लंघन किया। उन्‍होंने यह दावा भी किया कि इमरान कैलिफोर्निया में रह रही चर वर्ष की टीरियन के कानूनी पिता हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+