पाकिस्‍तान सेना ने खुद को बताया एक प्रोफेशनल आर्मी, पुंछ की घटना से झाड़ा पल्‍ला

पुंछ की घटना के बाद पाकिस्‍तान सेना ने जारी किया बयान। पाकिस्‍तान सेना की मीडिया विंग के मुताबिक देश की सेना काफी प्रोफेशनल और इस तरह की हरकतों को अंजाम देने में यकीन नहीं रखती है।

इस्‍लामाबाद। सोमवार को एक बार फिर एक घटना के बाद पाकिस्‍तान और इसकी सेना की कलई खुल चुकी है। लेकिन हर बार की ही तरह इस बार भी पाकिस्‍तान सेना इस घटना में अपना हाथ होने से साफ इंकार कर रही है। मंगलवार को पाकिस्‍तान सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर यानी इंटर-सर्विसेल पब्लिक रिलेशंस की ओर से एक बयान जारी किया गया है।

पाकिस्‍तान सेना ने खुद को बताया एक प्रोफेशनल आर्मी, पुंछ की घटना से झाड़ा पल्‍ला

भारत के आरोप झूठे

आईएसपीआर की ओर से कहा गया है, 'पाकिस्‍तान सेना ने एलओसी पर कोई भी युद्धविराम नहीं तोड़ा है जैसा कि भारत की ओर से दावा किया जा रहा है। भारत ने भारतीय सैनिकों के शवों को क्षत-विक्षत करने का आरोप भी लगाया है। यह आरोप भी झूठा है।' बयान में आगे कहा गया है, 'पाकिस्‍तान की सेना दुनिया की बहुत ही प्रोफेशनल सेना है और यह कभी किसी सैनिक का अपमान नहीं करेगी।' सोमवार को क्रूरता की सारी हदों को पार करते हुए पाकिस्‍तान सेना ने भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) और बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के एक हेड कॉन्‍स्‍टेबल के शवों के साथ निर्ममता की थी। पाकिस्‍तान सेना ने इस काम के लिए बॉर्डर एक्‍शन टीम (बैट) को भी मदद मुहैया कराई थी। बैट की टीम सीमा पार करके भारतीय सीमा के करीब 250 मीटर अंदर तक दाखिल हो गई थी। यह घटना पुंछ की कृष्‍णा घाटी में हुई थी।

भारत ने तबाही कीं पाक पोस्‍ट्स

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पुंछ की घटना पड़ोसियों के अमानवीय बर्ताव को दर्शाती है। जेटली ने कहा कि भारत सरकार की इस निंदा करती है। पूरे देश का भरोसा हमारी सेनाओं पर है और वह इस घटना की सही प्रतिकिया देंगी। सैनिकों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। पुंछ की घटना ने भारत और पाकिस्‍तान के पहले से ही मुश्किल हो चुके रिश्‍तों को और गहरी खाई की ओर धकेल दिया है। भारत ने 24 घंटे के अंदर पाकिस्‍तान की इस नापाक हरकत का बदला लिया। भारतीय सेना की ओर से पाक की तीन पोस्‍ट्स को तबाह कर डाली और सात जवानों की भी मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+