पाकिस्‍तान: FATF की वॉर्निंग के बाद जनरल बाजवा बोले आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए कर रहे सबकुछ

लंदन। पाकिस्‍तानी आर्मी के चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा की मानें तो पाकिस्‍तान अपनी सरजमीं पर मौजूद आतंकवाद को खत्‍म करने लिए सारी कोशिशें कर रहा है। जनरल बाजवा ने यह बात लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍ट्रैटेजिक स्‍टडीज (आईआईएसएस) में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। जनरल बाजवा के मुताबिक उनका देश आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए जरूरी हर संसाधन का प्रयोग कर रहा है। इसके साथ ही देश स्थिरता और शांति की तरफ बढ़ रहा है।

bajwa

आतंकवाद को बताया सबका दुश्‍मन

जनरल बावजा ने कहा, 'हम जो कुछ कर सकते हैं, वह सब कर रहे हैं, हर संसाधन का प्रयोग कर रहे हैं कि ताकि शांति के दुश्‍मनों को खत्‍म किया जा सके। यह एक सच है कि साउथ एशिया में शांति और स्थिरता इस क्षेत्र में मौजूद सभी संघर्षों और विवादों के समाधान पर निर्भर है।' पाकिस्‍तान की मीडिया ने जनरल बाजवा के हवाले से उनके बयान को प्रमुखता से छापा है। जनरल बाजवा ने यह सुझाव भी दिया है कि आतंकवाद को खत्‍म करने के लिए सभी देशों को आपस में सहयोग करना चाहिए क्‍योंकि यह सभी का दुश्‍मन है।

एक दिन पहले ही दी FATF ने वॉर्निंग

जनरल बाजवा का यह बयान ऐसे समय आया है जब फ्रांस की राजधानी पेरिस स्थित फाइनेंशियल एक्‍शन टास्‍क फोर्स (एफएटीएफ ) की ओर से पाकिस्‍तान को टेरर फंडिंग रोकने के लिए इस वर्ष अक्‍टूबर तक का समय दिया गया है। गुरुवार को ही एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को वॉर्निंग दी है। एफएटीएफ की ओर से कहा गया है कि अक्‍टूबर तक पाकिस्‍तान को वह प्‍लान देना होगा जिसके बाद वह आतंकवाद को मिल रहे वित्‍तीय समर्थन को खत्‍म करेगा। अगर पाकिस्‍तान ऐसा करने में असफल रहता है तो फिर उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे। एफएटीएफ की अमेरिका के ओरलैंडो में एक मीटिंग हुई थी, इसी मीटिंग के बाद पाक को यह चेतावनी दी गई है। पाकिस्‍तान फिलहाल एफएटीएफ की ग्रे लिस्‍ट में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+