पाक ने रद्द की रेंजर्स की छुट्टी, बॉर्डर पर सैनिकों की संख्या बढ़ाई
नई दिल्ली। 18 सितंबर, रविवार को जम्मू और कश्मीर के उरी स्थित भारतीय सेना के बेस कैंप पर हुए हमले के बाद सीमा उस पार पाकिस्तान ने उन सभी रेंजर्स की छुट्टी रद्द कर दी है जो जम्मू कश्मीर और पंजाब के बॉर्डर पर तैनात थे।

(भारत पाक सीमा की फाइल फोटो-PTI)
यह जानकारी इंटेलिजेंस इनपुट से मिली है।
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सेना में उच्चपदस्थ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है कि उरी हमले के तुरंत बाद लाहौर स्थित पाकिस्तानी सेना के हेडक्वार्टर से यह आदेश जारी किया गया है कि सभी की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही तैनात रेंजर्स की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
अखबार के अनुसार इंटेलिजेंस और जमीनी जानकारी के मुताबिक रेंजर्स के वरिष्ठ अधिकारी, विंग कमांडरों को आगे के इलाकों में पोजिशन संभालने के लिए कहा गया है।
रात में भी रुकें विंग कमांडर
इतना ही नहीं विंग कमांडर्स को आदेश दिया है कि वे रात में भी आगे के क्षेत्रों में रुके रहे जब तक कि हालत उच्च मुख्यालय की ओर से दोबारा आकलन न कर लिया जाए।
गौरतलब है कि बॉर्डर उस पर पाकिस्तानी रेंजर्स के कुछ पोस्ट हैं जो जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तोएबा के आतंकियों को भारत की ओर भेजने में मदद करने के लिए जाने जाते हैं।
आतंकी पहले सियालकोट में एकत्रित होते हैं उसके बाद वो पाकिस्तान रेंजर्स के भारत-पाक सीमा पर मौजूद पोस्ट के पास बिखर जाते हैं। ताकि वो भारत की ओर ढकेले जा सकें।
वहीं उरी हमले के बाद भारत की ओर से भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने भी भारत पाक सीमा पर चेतावनी बढ़ा दी है। भारत में घुसपैठ के लिए पुराने रास्तों पर सर्विलांस बढ़ा दिया है।
-
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications